'भाबीजी घर पर हैं' का 'पेलू रिक्शावाला' बिना डायलॉग बोले ही एक दिन में कमा लेता है इतने रुपए

Published : Jun 02, 2020, 12:29 PM IST

मुंबई. टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' के सभी किरदार घर-घर में पसंद किए जाते हैं। इसके सभी एक्टर्स अपने किरदारों के नाम से जाने जाने लगे हैं। जैसे कि विभूति जी, सक्सेना जी, टीका और मलखान या फिर गुलफाम कली। इस शो का हर किरदार खूब हिट रहा है। ऐसे में शो का एक किरदार और भी है जो काफी चर्चा में रहता है। शो की बात हो और उसका जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता है। वो किरदार कोई और नहीं बल्कि पेलू रिक्शावाला का है। 

PREV
15
'भाबीजी घर पर हैं' का 'पेलू रिक्शावाला' बिना डायलॉग बोले ही एक दिन में कमा लेता है इतने रुपए

पेलू रिक्शावाला शो का वह किरदार है, जो कुछ नहीं बोलता और बिना बोले ही बहुत कुछ बोल भी जाता है। कुछ भी पूछो तो बस जवाब एक पर्ची के रूप में पहले से तैयार रहता है।

25

कभी यह पर्ची कान के पीछे से निकलती है तो कभी मफलर में से, और इस पर्ची के साथ पेलू रिक्शावाला की ट्रेडमार्क स्माइल, यही तो 'भाबीजी घर पर हैं' की शान है।

35

पेलू रिक्शावाला का किरदार एक्टर अक्षय पाटिल ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय ने इसी कॉमिडी शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। दिलचस्प बात है कि शो में बिना डायलॉग बोले ही अक्षय पाटिल इतने पॉप्युलर हो चुके हैं कि हर कोई उन्हें पेलू रिक्शावाला के नाम से ही जानने लगा है।

45

पेलू रिक्शावाला की अब फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। भले ही अक्षय पाटिल सोशल मीडिया पर खास एक्टिव न हों, लेकिन उनकी तस्वीरें और स्माइल चर्चा का विषय बनी रहती है।

55

रिपोर्ट्स में 'भाबीजी घर पर हैं' में पेलू रिक्शावाला की फीस के बारे में भी जिक्र किया गया है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि वो एक दिन में बिना कुछ बोले ही 15-20 हजार रुपए कमा लेते हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories