Published : Mar 23, 2022, 02:08 PM ISTUpdated : Mar 23, 2022, 02:18 PM IST
मुंबई। एंड टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में अब नई गोरी मेम यानी अनीता भाभी की एंट्री हो चुकी है। शो में अब नेहा पेंडसे की जगह विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) गोरी मेम का किरदार निभाएंगी। 22 मार्च के एपिसोड में गोरी मेम के किरदार में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री दिखाई गई। इससे पहले शो का एक प्रोमो आया था, जिसमें बैंड बाजे के साथ नई अनीता भाभी की एंट्री दिखाई गई थी। तो क्या एक एपिसोड के बदले इतने पैसे लेंगी नई अनीता भाभी..
शो में अपनी एंट्री को लेकर विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) कहती हैं- मेरे पति यानी विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) हत्या करने के मामले में फंस जाते हैं। यह वाकया तब होता है जब विभूति को एक फिल्म का ऑफर मिलता है और उन्हें अनीता भाभी की हमशक्ल के साथ एक मर्डर सीन करना होता है।
28
इसके बाद अंगूरी भाभी और तिवारी जी को उस सीन की वजह से गलतफहमी हो जाती है और वो दरोगा हप्पू सिंह को बुला लेते हैं। इसके बाद सभी मिलकर विभूति पर अनीता के कत्ल का इल्जाम लगा देते हैं। चूंकि अनीता कहीं नजर नहीं आती इसलिए विभूति फंस जाते हैं। इसके बाद कैसे अनीता भाभी की एंट्री होती है, ये बेहद मजेदार है।
38
बता दें कि विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) का जन्म 28 अप्रैल 1989 को उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी से ग्रैजुएशन किया है। विदिशा श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 541k फॉलोवर्स हैं। वहीं, विदिशा करीब 306 लोगों को फॉलो करती हैं।
48
रियल लाइफ में विदिशा (Vidisha Srivastava) बेहद ग्लैमरस हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक बोल्ड तस्वीरें देखने को मिलेंगी। विदिशा इंस्टाग्राम के अलावा जोश एप पर भी रील्स बनाती हैं। विदिशा का लुक काफी हद तक यामी गौतम से मिलता है। कई बार लोग उन्हें यामी गौतम की बहन समझ लेते हैं।
58
विदिशा (Vidisha Srivastava) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2007 में तेलुगु फिल्म अथिल सत्तीबाबू एलकेजी से डेब्यू किया था। विदिशा ने तमिल मूवी कथावरायन, मलयालम फिल्म लक्की जोकर्स, तेलुगु फिल्म देवराया, कन्नड़ फिल्म विराट और 2016 में तेलुगु फिल्म जनता गैराज में काम किया है।
68
टीवी की बात करें तो विदिशा (Vidisha Srivastava) ने 2017 में सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में काम किया। इसमें उन्होंने रोशनी आदित्य भल्ला का किरदार निभाया। इसके बाद वो मेरी गुड़िया, श्रीमद्भागवत महापुराण, कहत हनुमान जय श्रीराम, काशीबाई बाजीराव बल्लाल जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
78
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदिशा (Vidisha Srivastava) से पहले शो भाबीजी घर पर हैं में गोरी मेम का रोल निभाने वाली नेहा पेंडसे को हर एक एपिसोड के लिए 55 हजार रुपए फीस मिलती थी। ऐसे में माना जा रहा है कि विदिशा श्रीवास्तव को भी मेकर्स ने इतनी ही रकम ऑफर की है।
88
विदिशा (Vidisha Srivastava) की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम शान्वी श्रीवास्तव है और वो भी तेलुग फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि विदिशा ने बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। लेकिन बाद में वो एक्टिंग फील्ड में आ गईं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।