Published : Feb 22, 2021, 08:35 PM ISTUpdated : Feb 25, 2021, 10:54 AM IST
मुंबई। 32 साल पहले सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से रातोंरात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) 52 साल की हो गई हैं। 23 फरवरी, 1969 को मुंबई में जन्मी भाग्यश्री ने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी सीरियल 'कच्ची धूप' से की थी। हालांकि, भाग्यश्री को पहचान 1989 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री ने कुछ और फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दसानी से शादी कर घर बसा लिया। वैसे, भाग्यश्री के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं लेकिन उनकी फैमिली खासकर बेटी के बारे में कम ही लोगों को पता है।
भाग्यश्री के दो बच्चे हैं। बेटे अभिमन्यु का जन्म 1990 में हुआ। वहीं 5 साल बाद भाग्यश्री ने 1995 में बेटी अवंतिका को जन्म दिया। 25 साल की अवंतिका अपनी मॉम भाग्यश्री की तरह ही बेहद सुंदर और ग्लैमरस हैं।
210
अवंतिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अवंतिका ने लंदन के Cass बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। वो यहां से बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ले चुकी है।
310
भाग्यश्री ने कुछ महीनों पहले अपनी बेटी अवंतिका के साथ एक शादी में शिरकत की थी। अवंतिका ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें मां-बेटी दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं।
410
अवंतिका को ट्रेवलिंग, डांसिंग, फैशन और दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना काफी पसंद है। एक समय था, जब अवंतिका म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक को डेट करती थीं।
510
वहीं भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में अभिमन्यु के अलावा राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर ने काम किया है। अभिमन्यु जल्द ही एक और फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगे।
610
बता दें कि भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र में सांगली की रॉयल फैमिली में हुआ। महाराष्ट्र के शाही पटवर्धन खानदान में भाग्यश्री 23 फरवरी, 1969 को श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन के यहां पैदा हुईं। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यराजे पटवर्धन है।
710
भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करियर की जगह परिवार को चुनना क्यों ठीक समझा था। भाग्यश्री के मुताबिक, मैंने प्यार किया की कामयाबी और शादी के बाद मुझ पर एक मां के रुप में सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। एक तरफ परिवार था तो दूसरी तरफ करियर।
810
बहुत मुश्किल दौर था, लेकिन मैंने अपने परिवार को चुना क्योंकि उस वक्त मैं मां बन चुकी थी। ऐसे में करियर की तरफ बढ़ती तो बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे पाती। मुझे जो संस्कार माता-पिता से मिले शायद मैं अपने बच्चों को नहीं दे पाती। जब आप इंडस्ट्री में होते हैं तो परिवार के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो जाता है।
910
भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चों और अन्य काम के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि वे हसबैंड के साथ मिलकर मीडिया कंपनी सृष्टि एंटरटेनमेंट चलाती हैं। उनकी बेटी अवंतिका ने लंदन से बिजनेस में ग्रैजुएशन किया है और बेटा बॉलीवुड में आ चुका है। भाग्यश्री आखिरी बार 2014-15 में टीवी शो 'लौट आओ तृषा' में नजर आई थीं।
1010
भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।