मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) में काम कर चुकी भाग्यश्री (Bhagyashree) ने लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर कमबैक किया है। वे फेमस रियलिटी शो नच बलिये की तर्ज पर स्टार प्लस पर एक नया डांस रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) में नजर आ रही है। इस शो में भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी (Himalay Dassani) के साथ बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही है। बीती रात के एपिसोड में भाग्यश्री ने अपनी शादी से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई सबसे सामने लाकर रख दी, जिसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया। उन्होंने जो कुछ भी नेशनल टीवी पर बताया उसे बताते वक्त वे बेहद इमोशनल हो गई थी। इतना ही नहीं उनके आंसू तक छलक गए थे। आपको बता दें कि शो के दौरान कपल ने एक-दूसरे को दोबारा वरमाला पहनाई। नीचे पढ़ें भाग्यश्री की जिंदगी से जुड़ा वो सच, जिसे अभी तक कोई नहीं जानता...
आपको बता दें कि रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) के लिए सबसे ज्यादा फीस भाग्यश्री और हिमालय की जोड़ी ही ले रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो भाग्यश्री-हिमालय हर एपिसोड के लिए 10 लाख रुपए फीस चार्ज कर रहे हैं।
210
आपको बता दें कि लाल जोड़ा, माथे पर टीका और बड़ी सी नथ पहन भाग्यश्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, उनके पति ने सफेद पजामा कुर्ता के साथ नारंगी रंग का दुपट्टा कैरी किया था। इस दौरान दोनों सबके सामने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई।
310
आपको बता दें कि भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से 1990 में शादी की थी। बता दें कि उनके घरवालें इस शादी के खिलाफ थे। शो में उन्होंने उस दिन का किस्सा बताया जब वे मंदिर में हिमालय से शादी कर रही थी।
410
भाग्यश्री ने शो में पति हिमालय का हाथ थामकर बताया- मेरे लिए शादी में कोई नहीं था, सिवाए इनके। जब मैंने मम्मी-पापा से कहा कि मैं इनसे शादी करना चाहती हूं तो वे नहीं माने। मां-बाप अपने बच्चों को लेकर सपने देखते है लेकिन बच्चों के अपने भी सपने होते हैं और कभी-कभी उनके सपने उन्हें जीने देना चाहिए। इसकी वजह ये है कि उनकी भी अपनी जिंदगी होती है, जिसे उन्हें खुद जीनी होती है।
510
भाग्यश्री अपनी बात कहते समय इतनी ज्यादा इमोशनल हो गई कि उनके आंसू निकल आए और एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके मुंह से शब्द तक नहीं निकल पा रहे थे।
610
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी क्लियर किया कि जब भी लोगों के मुंह से ये बात सुनती है कि उन्होंने भागकर शादी की थी, तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने सभी की गलतफहमी दूर करते हुए कहा- मैंने भागकर शादी नहीं की थी।
710
आपको बता दें कि भाग्यश्री ने कुछ महीनों पहले अपनी जिंदगी ने जुड़ा एक बहुत बड़ा राज सबके सामने खोला था। उन्होंने बताया था कि शादी के कुछ सालों बाद वे पति हिमालय दासानी से डेढ़ साल के लिए अलग हो गई थी। बाद में दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन आज भी वे उस दौर को याद कर डर जाती हैं।
810
भाग्यश्री ने बताया था- हिमालय मेरे पहले प्यार थे और हां मैंने उनसे शादी की। लेकिन एक वक्त ऐसा बीच में आया था, जब हम जुदा हो गए थे। फिर मुझे अहसास हुआ कि अगर वे जिंदगी में नहीं आए होते और मेरी किसी और से शादी हो गई होती तो क्या होता? ये मुझे उस अवस्था में ले गया था। क्योंकि एक वो दौर था, जब हम डेढ़ साल तक साथ नहीं थे।
910
शादी के बाद भाग्यश्री की पहली ही फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट रही। हालांकि भाग्यश्री ने अब फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने पति और फैमिली को वक्त देना उचित समझा। शादी के कुछ वक्त बाद ही उनके बेटे अभिमन्यु का जन्म हुआ। भाग्यश्री के मुताबिक, मुझे फिल्में छोड़ने का कोई दुख नहीं है, बल्कि इस बात की खुशी है कि मैं अपने पति और परिवार के साथ हूं।
1010
भाग्यश्री ने अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टेली सीरियल कच्ची धूप से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो होनी-अनहोनी, किस्से मियां बीवी के, समझौता, आंधी जज्बातों की, संबंध, कागज की कश्ती, तन्हा दिल तन्हा सफर, कभी-कभी और लौट आओ त्रिशा जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। भाग्यश्री ने कुछेक भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।