- Home
- Entertainment
- TV
- Mahashivratri 2020: शिव का रोल कर फेमस हुआ ये एक्टर, जानें अब कहां और किस हाल में हैं 'ओम नम: शिवाय' के महादेव
Mahashivratri 2020: शिव का रोल कर फेमस हुआ ये एक्टर, जानें अब कहां और किस हाल में हैं 'ओम नम: शिवाय' के महादेव
मुंबई। भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) मंगलवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान दुनियाभर के मंदिरों में रुद्राभिषेक के साथ ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जा रही है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। बता दें कि 90 के दशक में दूरदर्शन पर धार्मिक सीरियल खूब आते थे। इसी दौर में टीवी सीरियल 'ओम नम: शिवाय' (Om Namah Shivay) में भगवान शिव का रोल कर एक्टर समर जय सिंह (Samar Jai Singh) ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

धीरज कुमार के डायरेक्शन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को बांधे रखता था। सीरियल में भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह (Samar Jai Singh) की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती थी। यहां तक कि कई लोग तो रियल लाइफ में भी समर जय सिंह को भगवान शिव समझने लगे थे।
समर जय सिंह (Samar Jai Singh) ने ओम नम: शिवाय के बाद कुछ और धार्मिक-ऐतिहासिक सीरियलों में काम किया, जिनमें 'सम्राट अशोक', 'मृत्युंजय', 'रामायण' और 'महाराजा रंजीत सिंह', सारा आकाश जैसे सीरियल शामिल हैं। लेकिन भगवान शिव के रोल जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई।
टीवी के अलावा समर जय सिंह (Samar Jai Singh) ने कुछेक फिल्मों में भी काम किया है। समर जय सिंह ने विश्वात्मा, लिटिल वॉर, सुंदरी, गदर: एक प्रेम कथा, पिंजर, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो और अपने, एक था टाइगर और हीरोपंती और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
समर जय सिंह (Samar Jai Singh) एक्टिंग कोच हैं और मुंबई में Kreating Charakters के नाम से एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं। इस इंस्टीट्यूट के जरिए वो उन युवाओं को एक्टिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं जो फिल्मों और टीवी में अपना करियर बनाने चाहते हैं।
समर जय सिंह (Samar Jai Singh) ने इस एक्टिंग इंस्टीट्यूट की शुरुआत 2005 में की थी और तभी से वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसकी वजह से समर सिंह ने एक्टिंग से किनारा कर लिया हो। वो आज भी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते रहते हैं।
समर जय सिंह (Samar Jai Singh) आखिरी बार 2017 में आई फिल्म हसीना पारकर में नजर आए थे। इस मूवी में उन्होंने इंस्पेक्टर रणबीर लिक्खा का किरदार निभाया था। फिल्म में लीड रोल शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने निभाया था।
ये भी पढ़ें :
Mahashivratri 2022: भोजपुरी स्टार निरहुआ-आम्रपाली दुबे का ये शिव भजन है हिट, इन गानों को किया गया पसंद
Mahashivratri 2022: Kareena Kapoor की ननद ने घर में की पूजा, पति ने बजाया शंख, बेटी ने किया अभिषेक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।