कभी सांवली, कभी मोटी तो कभी बूढ़ी, ये हैं अक्षय कुमार की एक्ट्रेस के दमदार किरदार

Published : Nov 26, 2020, 01:04 PM IST

मुंबई. भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें एक्ट्रेस का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है, लेकिन इससे पहले भी भूमि ने फिल्मों में अपने किरदारों से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' में वजन बढ़ाने से लेकर 'सांड की आंख' में बूढ़ी दादी तक, हर किरदार में भूमि ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। आइए एक उनके यादगार किरदारों की तरफ डालते हैं...

PREV
18
कभी सांवली, कभी मोटी तो कभी बूढ़ी, ये हैं अक्षय कुमार की एक्ट्रेस के दमदार किरदार

फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर अभी रिलीज हो चुका है। इसमें भी भूमि का अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है। हालांकि, दर्शक भूमि की एक्ट‍िंग को मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, पर लुक के मामले में एक्ट्रेस अपनी अन्य फिल्मों की तरह ही फिर एक बार अलग नजर आई हैं। 

28

फिल्म 'बाला' में भूमि ने एक सांवली लड़की का किरदार निभाया था। भूमि ने अपना कैरेक्टर बखूबी निभाया था। अपने किरदार को पकड़कर रखा था।

38

फिल्म 'दम लाग के हईशा' में भूमि पेडनेकर ने काफी वजन वाली एक महिला का किरदार निभाया था। यह उनकी डेब्यू मूवी थी और अपनी पहली ही फिल्म में भूमि ने एक मोटी औरत बनकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। उनकी मूवी और उनके काम को काफी पसंद किया गया।

48

नेटफ्लिक्स मूवी में लस्ट स्टोरीज में भूमि पेडनेकर ने एक नौकरानी का किरदार निभाया था। इस कैरेक्टर में भी भूमि शानदार लगीं। उन्होंने अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया, जिस कारण उनके काम को दर्शकों का भी प्यार मिला।

58

फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि का ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला था। इसमें उन्होंने एक मिडिल क्लास वाइफ का रोल प्ले किया था। इसमें कैरेक्टर के मुताबिक, उनका ग्लैमर और रौब खुलकर सामने आया। 

68

फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि और तापसी पन्नू दोनों ही एक्ट्रेस बुजुर्ग महिला के किरदार में नजर आई थीं। दोनों ने शूटर दादी का किरदार निभाया। भूमि इसमें भी बेहद कमाल की नजर आई थीं। उन्होंने ना सिर्फ अपने रंग-रूप और चाल-ढाल को किरदार के अनुरूप बदला बल्क‍ि बोलने के लहजे और एक्ट‍िंग में भी वो दम दिखाया।
 

78

फिल्म 'सोनच‍िड़‍िया' में भूमि पेडनेकर ने सशक्त महिला का कैरेक्टर प्ले किया था। उनका लुक गांव की महिला के लुक में ढाला गया था, जिसमें भूमि ने अपनी एक्ट‍िंग से चार चांद लगाए।
 

88

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में काम कर चुकी एक्ट्रेस भ‍ूमि पेडनेकर ने एक सशक्त महिला के किरदार में फिल्म में दिखीं। हालांकि, उनके लुक्स में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं था पर उनके किरदार को खूब सराहना मिली।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories