मुंबई। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का ग्रैंड फिनाले 29-30 जनवरी को है। इस बार ग्रैंड फिनाले में 6 कंटेस्टेंट पहुंचे हैं, जिनमें 3 लड़कियां और 3 लड़के शामिल हैं। लड़कियों में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), रश्मि देसाई (Rashami Desai) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswwi Prakash) हैं, जबकि लड़कों में करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) और निशांत भट्ट (Nishant bhatt) हैं। बिग बॉस हमेशा अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में रहता है और वो हैं कंटेस्टेंट के बोल्ड और बिकिनी अवतार। हर बार बिग बॉस के घर में एक स्विमिंग पूल बनाया जाता है, जिसमें कंटेस्टेंट अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। टीवी की संस्कारी बहू हिना खान और रुबीना दिलैक से लेकर सनी लियोनी तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो बिकिनी अवतार में नजर आ चुकी हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही 10 कंटेस्टेंट के बारे में।
जसलीन मथारु :
बिग बॉस में कभी अनूप जलोटा के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं जसलीन मथारु के बिकिनी लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जसलीन ने शो में कई बार बिकिनी में अपनी हॉट बॉडी दिखाई है। जसलीन मथारु के बिकिनी लुक ने तो फैंस की नीदें ही उड़ा दी थीं।
210
पायल रोहतगी :
पायल रोहतगी भी बिग बॉस में बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। पायल ने कहा था- मैं बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में नहीं उतरना चाहती थी लेकिन शो में हमें एक टास्क दिया गया था, जिसके चलते ऐसा करना पड़ा था।
310
रुबीना दिलैक :
TV सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में किन्नर बहू का किरदार निभा चुकीं रुबीना दिलैक ने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। रुबीना कई बार बिकिनी में अपनी हॉट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। रुबीना बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं।
410
मोनालिसा :
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस के घर में अपने डांस मूव्स और बिकिनी अवतार की वजह से खूब चर्चा में रहीं। मोनालिसा ने तो बिग बॉस के घर में ही ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाई थी।
510
कश्मीरा शाह :
कॉमेडियन कृष्णा की पत्नी और बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रहीं कश्मीरा शाह भी बिग बॉस में बिकिनी में नजर आ चुकी हैं। कश्मीरा को बिग बॉस के अलावा भी कई बार बिकिनी लुक में सेक्सी बॉडी फ्लॉन्ट करते देखा गया है।
610
लोपामुद्रा राउत :
ब्यूटी शो जीत चुकीं लोपामुद्रा राउत भी बिग बॉस के घर में अपने बिकिनी लुक की वजह से चर्चा में रही थीं। उनकी बॉडी और हॉट अवतार देखने लायक था। बता दें कि लोपामुद्रा नागपुर, महाराष्ट्र की एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।
710
सनी लियोनी :
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी लियोनी को बिग बॉस के जरिए ही फेम मिला। सनी ने लियोनी कई बार बिग बॉस के घर में अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आईं। बिग बॉस के बाद ही सनी को फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ था।
810
रोशेल मारिया राव :
रोशेल मारिया राव ने बिग बॉस के घर में अपने ब्वॉयफ्रेंड कीथ सेकुएरा के साथ एंट्री ली थी। दोनों घर के स्विमिंग पूल में मस्ती करते कई बार नजर आए थे। बता दें कि रोशेल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में लॉटरी का रोल भी कर चुकी हैं।
910
हिना खान :
TV की संस्कारी बहू का टैग पा चुकीं हिना खान का बिग बॉस के घर में अलग ही अंदाज दिखा था। हिना वैसे भी कई बार बिकिनी लुक में नजर आ चुकी हैं। वो अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करती हैं।
1010
नेहा भसीन :
नेहा भसीन भी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। नेहा ने हाल ही में सफेद रंग की बिकिनी पहनकर लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। नेहा भसीन के इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।