पति से कई गुना अमीर हैं बिपाशा बसु, फिल्मों के अलावा इन दो जरियों से भी करती हैं तगड़ी कमाई

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु 40 साल की हो गई हैं। 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में जन्मीं बिपाशा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। इसमें उनके अपोजिट पति करण सिंह ग्रोवर थे। अप्रैल 2016 में करण से शादी करने वालीं बिपाशा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। फिर चाहे एक्सपीरियंस का मामला हो या प्रॉपर्टी का, दोनों ही मामलों में बिपाशा उनसे कहीं आगे हैं। बिपाशा की प्रॉपर्टी पति करण सिंह ग्रोवर से 7 गुना से भी ज्यादा है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 2:54 PM IST / Updated: Jan 08 2020, 05:31 PM IST

18
पति से कई गुना अमीर हैं बिपाशा बसु, फिल्मों के अलावा इन दो जरियों से भी करती हैं तगड़ी कमाई
100 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं बिपाशा : नेटवर्दियर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 108 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में हसबैंड करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति 2 मिलियन डॉलर यानी महज 14.50 करोड़ रुपए है। बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। इन्हीं के जरिए उनकी कमाई होती रहती है।
28
विज्ञापनों से भी तगड़ी कमाई करती हैं बिपाशा : वैसे, बिपाशा फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो रिबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वैलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर शैंपू समेत कई कंपनियों के ऐड कर चुकी हैं। इनसे भी वो मोटी रकम कमाती हैं।
38
3 घर और कई लग्जरी कारों की मालकिन : बिपाशा के पास ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं। इतना ही नहीं, उनके पास कोलकाता में भी एक घर है।
48
स्टेज शो का 2 करोड़ तक लेती हैं बिपाशा : बिपाशा फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। इतना ही नहीं वो लोगों को भी इसके फायदे बताती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने 'लव योरसेल्फ ब्रेक फ्री' नाम से डीवीडी भी लॉन्च की थी। इसके अलावा बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिसके लिए वो करीब 2 करोड़ रुपए प्रति शो चार्ज करती हैं। बिपाशा 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।
58
एक फिल्म की फीस 2 से 3 करोड़ : भले ही अब बिपाशा के पास अब फिल्मों के ऑफर नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। फिलहाल बिपाशा एक फिल्म के 2 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। बता दें कि बिपाशा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा और उनके पति करण ग्रोवर फिल्म 'आदत' में साथ नजर आ सकते हैं।
68
करण के पास ऑडी7 और एक ही फ्लैट : सीरियल्स और फिल्मों के अलावा करण ने कई रियलिटी शो में काम करके भी अपनी संपत्ति बढ़ाई है। करण ने फियर फैक्टर, आइडिया रॉक्स इंडिया और जरा नचके दिखा जैसे शोज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया। करण ने रूपा फ्रंटलाइन बनियान, क्लियरट्रिप डॉट काम और कजारिया टाइल्स जैसी कंपनियों के लिए ऐड किए। करण के पास एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट है।
78
एक शूट के लिए 80 हजार लेते हैं करण : टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में शुमार करण ने एमटीवी के शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करियर की शुरुआत की। हालांकि धीरे-धीरे करण ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और उनकी संपत्ति में भी इजाफा होता गया। बाद में करण ने 'दिल मिल गए' और जीटीवी के पॉपुलर शो 'कबूल है' में काम कर शोहरत बटोरी। करण एक दिन के शूट के लिए करीब 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं।
88
पति करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा बसु।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos