बेटे की मां बनेंगी सोनम कपूर या देंगी बेटी को जन्म? कपड़ा हटाकर पेट दिखाया तो ऐसे कमेंट करने लगे लोग

Published : Jun 09, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 12:30 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनम कपूर (Sonam kapoor) आज 7 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अभी हाल ही में अपने बेबीमून से लौटी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और आनंद आहूजा की इटली दौरे की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अदाकारा ने अपने प्रेगनेंसी का थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच गई हैं। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर खूबसूरत फोटोशूट कराया। जिसे देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनसे सवाल भी पूछ रहे हैं कि ये कैसी फोटोग्राफी है। आइए नीचे देखते हैं सोनम कपूर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई खूबसूरत तस्वीरें...

PREV
16
 बेटे की मां बनेंगी सोनम कपूर या देंगी बेटी को जन्म? कपड़ा हटाकर पेट दिखाया तो ऐसे कमेंट करने लगे लोग

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो खूबसूरत लग रही हैं। वो अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

26

सोनम कपूर ने मैटरनिटी फोटोशूट के लिए व्हाइट ड्रेस पहन रखा है। वो  डिजाइनर क्रॉप टॉप के साथ साटन का स्कर्ट में दिख रही हैं। साइड में लगे लॉन्ग क्लॉथ को वो लहराते हुए पोज दे रही हैं।

36

उनके आउटफिट में सेक्विन और मोतियों को लगाया गया है। सोनम ने इसके साथ अपने बालों को बांध रखा है और उसमें व्हाइट कलर के पर्ल लगाए हैं। न्यूड मेकअप के जरिए उन्होंने पूरे लुक को कंप्लीट किया है। उनकी मिलियन डॉलर की स्माइल बता रही है कि वो अपने होने वाले बच्चे को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं।

46

सोनम कपूर के इस फोटोशूट को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। अदाकारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने तस्वीर देखकर पूछा,'ये कैसी फोटोग्राफी है भाई।' इतना ही नहीं लोग उनके पेट को देखकर यह भी बताने लगे हैं कि बेटा होगा या बेटी। 

56

सोनम कपूर आए दिन अपने बेबी बंप के साथ फोटो क्लिक करती नजर आती हैं। हाल ही में वो इटली में आनंद आहूजा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दीं। 

66

बता दें कि कई साल डेट करने के बाद साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। इसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई। शादी के बाद से सोनम फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने 'सांवरिया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

और पढ़ें:

बिना मेकअप के भी नयनतारा लगती हैं हसीन, खूबसूरती बनाए रखने के लिए हर रोज पीती हैं ये स्पेशल ड्रिंक

कभी इस एक्टर के साथ लीक हुई थी नयनतारा की प्राइवेट फोटोज, अब इस डायरेक्टर संग साउथ की सुपरस्टार रचा रहीं शादी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories