मिडिल फिंगर दिखाने से लेकर ऐश्वर्या राय को आंटी बोलने तक, सोनम कपूर से जुड़े हैं ये 5 बड़े विवाद

Published : Jun 09, 2022, 09:03 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क.फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam kapoor) 9 जून यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जीवन के 37 बसंत देख चुकी अदाकारा मां बनने वाली हैं। आए दिन वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी बेबाक राय रखने वाली सोनम कपूर शादी से पहले कई बार विवादों में रह चुकी हैं। कभी ऐश्वर्या राय को आंटी बोलने पर वो चर्चा में रहीं तो कभी मिडिल फिंगर दिखाने को लेकर। आइए सोनम कपूर के जन्मदिन (Sonam kapoor birthday) पर जानते हैं उनके 5 कंट्रोवर्सी के बारे में...

PREV
15
मिडिल फिंगर दिखाने से लेकर ऐश्वर्या राय को आंटी बोलने तक, सोनम कपूर से जुड़े हैं ये 5 बड़े विवाद

सोनम कपूर जब अपनी फिल्म 'प्लेयर्स' का प्रमोशन कर रही थी। इस दौरान उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाकर सबको हैरान कर दिया था। उस वक्त उनके साथ मंच पर अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु भी मौजूद थी। सोनम ने एक सवाल पर मिडिल फिंगर दिखाते हुए कहा था कि मैं सेंसरशिप में यकीन नहीं करती हूं तो भले ही ये किसी को पसंद आए या नहीं मुझे इसकी परवाह नहीं है।' सोनम के इस हरकत पर सेंसर बोर्ड ने भी आपत्ति जताई थी।

25

सोनम कपूर साल 2009 में जब Lo'real की ब्रांड एम्बेसडर बनी तो ये बात ऐश्वर्या राय को रास नहीं आई। दरअसल, इस कंपनी से ऐश्वर्या सालों से जुड़ी थीं। वो इसका चेहरा थीं। विश्व सुंदरी के एतराज को लेकर सोनम कपूर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाकी से बोली थीं,'ऐश्वर्या  गुजरे जमाने की आंटी हैं।' इसके बाद उन्होंने इसे क्लियर करते हुए कहा कि ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया है था तो मैं उन्हें आंटी ही कहूंगी। ये मामला उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था।

35

रणबीर कपूर को लेकर सोनम कपूर ने एक विवादित बयान दिया था। सोनम और रणबीर एक ही मूवी सांवरिया से बॉलीवुड में कदम रखे थे। उस वक्त दोनों के डेट करने की खबर खूब फैली थी। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने डेट के सवाल पर कहा था कि रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं हैं। पता नहीं कैसे दीपिका इतने समय से उनके साथ थीं। ये बयान भी खूब सुर्खियों में उस वक्त थी।

45

सोनम कपूर ने चर्चित राइटर शोभा डे को लेकर भी बयान दिया था। अदाकारा की फिल्म 'आई हेट लव स्टोरीज' रिलीज हुई थी तब इस पर फेमस राइटर ने अपना व्यूज शेयर करते हुए कहा था कि इस  फिल्म 'आई हेट डम स्टोरीज 'कही जाना चाहिए। साथ ही सोनम को लेकर कहा था कि उनमें एक्टिंग वाली बात नहीं। इस पर सोनम ने ट्वीट करके कहा था कि प्लीज शोभा डे को सीरियसली ना लें। वो एक बूढ़ी महिला हैं जिन्हें कोई एक्शन नहीं मिल रहा है और वो मेनोपॉज से गुजर रही हैं। तो जाने दीजिए। अदाकारा के इस बयान के बाद बवाल मच गया था।

55

हाल ही में सोनम कपूर हिजाब विवाद में भी फंस गई थीं। सोनम ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि हिजाब और पगड़ी पहनना एक च्वाइस हो सकती है। दो तस्वीर के जरिए उन्होंने इस विवाद को हवा दी। उन्होंने एक पगड़ी पहने सिख की तस्वीर शेयर की जिस पर लिखा था यह च्वाइस हो सकती है। वहीं, दूसरी तस्वीर में महिला हिजाब पहने दिख रही थी और उस पर लिखा था कि लेकिन यह नहीं हो सकती। सोनम को इसे लेकर काफी ट्रोल भी किया गया  था।

और पढ़ें:

Taarak Mehta ka Ooltah Chashma : शो में 'दया भाभी' की वापसी पर मेकर्स का बड़ा खुलासा

विदेश में वायरल हुआ LAL SINGH CHADDHA का ट्रेलर , आमिर खान को देखने के लिए बेचैन हुए परदेशी

नूपुर शर्मा के समर्थन में उतरी कंगना रनौत,बोलीं-हिंदू देवी-देवता रोज अपमानित होते हैं, क्या हम कोर्ट जाते हैं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories