जब मलाइका अरोड़ा से बेटे की कस्टडी लेने पर अरबाज खान ने कही थी ये बात, किए थे कई बड़े खुलासे भी

Published : Aug 04, 2020, 12:41 PM ISTUpdated : Aug 07, 2020, 10:21 AM IST

मुंबई. एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 4 अगस्त, 1967 में पुणे में हुआ था। अरबाज बतौर एक्टर कई फिल्मों में नजर आए लेकिन वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफलता हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने 1996 में आई फिल्म दरार से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ जूही चावला और ऋषि कपूर लीड रोल में थे। वैसे, अरबाज अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनके और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से ही खबरें बी-टाउन की सुर्खियों में रही है। मलाइका से तलाक के लेने के बाद जब पहली अरबाज ने इंटरव्यू दिया था तो उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया था कि आखिर उन्होंने अपने बेटे अरहान की कस्टडी क्यों नहीं मांगी थी। फिलहाल, दोनों की अपनी-अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

PREV
18
जब मलाइका अरोड़ा से बेटे की कस्टडी लेने पर अरबाज खान ने कही थी ये बात, किए थे कई बड़े खुलासे भी

अरबाज ने एक इंटरव्यू में मलाइका से तलाक के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान बताया कि कैसे वे, मलाइका और उनके बेटे अरहान इस फैसले से निपटे। अरबाज ने कहा था- एक बच्चे के माता-पिता के तौर पर यह कठिन, लेकिन जरूरी कदम था। हम उस मुकाम पर खड़े थे, जहां इक्वेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए यही एकमात्र रास्ता बचा था।

28

अरबाज ने बताया था- उस वक्त मेरा बेटा 12 साल का था। वह सब कुछ समझने लगा था। वह जानता था कि आखिर क्या चल रहा है। उसे ज्यादा कुछ समझाने की जरूरत नहीं थी।

38

अरबाज की मानें तो उन्हें इस बात में कोई दिक्कत नहीं थी कि मलाइका को बेटे की कस्टडी दी गई। उन्होंने कहा था- मैं इस फैसले में मलाइका के साथ था। उसे बेटे की कस्टडी मिली। मैं इसके लिए लड़ा नहीं। क्योंकि मुझे लगा कि बच्चा छोटा है, उसे मां की जरूरत है। 

48

इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था- हमारे बीच सब कुछ बैलेंस दिख रहा था, पर ऐसा बिल्कुल नहीं था। हमारे बीच चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। वैसे, इसमें कुछ गलत भी नहीं है, क्योंकि अगर दो लोग अपनी लाइफ को अपने-अपने तरीके से जीना चाहते हैं तो वो ऐसा कर सकते हैं। इसमें हर्ज ही क्या है।

58

अरबाज ने तलाक के बाद एक इंटरव्यू में अपना दर्द शेयर किया था। उन्होंने कहा था- अपनी शादी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की लेकिन मैं इसमें सफल नहीं हो पाया, पर ठीक है।
 

68

मलाइका और अरबाज की शादी 19 साल तक चली। 2017 में उनका तलाक हो गया। इसे लेकर मलाइका भी कई बार बात कर चुकी हैं। 

78

उन्होंने कहा था- वे और अरबाज रिश्ते में खुश नहीं थे। हम दोनों एक-दूसरे से नाखुश थे और इसका असर हर किसी पर पड़ रहा था, जो हमारे आसपास था। जब एक कपल साथ में रहकर खुश नहीं रह पाता तो उसके बच्चे के लिए ऐसा माहौल काफी नुकसानदेह होता है।

88

ये तो सभी जानते हैं कि अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई है और उन्होंने अर्जुन कपूर से रिश्ता जोड़ लिया है। खबरों की मानें तो दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। वहीं, अरबाज भी इटेलियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। कपल की शादी को लेकर भी अफवाहें उड़ चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories