Published : Aug 10, 2020, 11:59 AM ISTUpdated : Aug 14, 2020, 11:37 PM IST
मुंबई. ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' को 17 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर उन्होंने एलियन दोस्त 'जादू' को याद किया। राकेश रोशन निर्देशित फिल्म 'कोई मिल गया' 2003 में रिलीज हुई थी, इसमें ऋतिक को एलियन दोस्त 'जादू' से सुपर पॉवर मिलता है। फिल्म को याद करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- कुछ दोस्ती स्पेस और समय को बताती है। उम्मीद है कि किसी दिन वह फिर मिलेगा। कोई मिल गया। धन्यवाद पापा इसे करने के लिए जब सब आप से कह रहे थे कि क्या आप पागल हो गए हो। मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। ऋतिक आखिरी बार यशराज की फिल्म वॉर में नजर आए थे। कोरोना के चलते फिलहाल वे अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। जिस घर में ऋतिक अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं आइए आपको दिखाते है उनका घर अंदर से कैसा दिखता है।
ऋतिक का जुहू, मुंबई स्थित अपने 3 हजार स्क्वेयर के घर में रहते हैं। उनका ये घर 4BHK है जिसमें 2 बेडरूम हैं।
212
ऋतिक के घर में उनका एक ऑफिस रूम भी है। जो कि पेटिंग और वुडन मटेरियल से डेकोरेट है।
312
इसके अलावा उनके घर में कई सारे कलरफुल पत्थर का डेकोरेशन भी किया गया है। जिनपर मोटिवेशनल कुटेशन लिखे हुए हैं।
412
ऋतिक के मुताबिक इस लाइन्स को पढ़कर वो काफी इंस्पायर होते हैं। उनकी फेवरेट लाइन "All you need is love...and a dog" है।
512
उनके घर की दीवार इन्फीनिटी वॉल है जिस पर उसी साइन के हिसाब से डेकोरेशन किया गया है।
612
ऋतिक के घर पर एक पियानो भी है जिस पर तीन मास्क लगे हुए हैं। ये मास्क उन्होंने अपने बेटे ऋदान और ऋहान के साथ मिलकर बनाए थे।
712
घर में उनके एक ग्रीन सोफा रूम भी है जहां पर वो बैठकर अपने थॉट्स लिखते हैं।
812
ऋतिक का ये घर सी-फेसिंग है और अंदर से काफी खूबसूरत है। उनके घर का इंटीरियर डिजाइनिंग अवॉर्ड विनिंग आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर आशिष शाह ने की है।
912
ऋतिक के घर में कंफर्ट और स्टाइल का मिक्सचर है। आरामदायक फर्नीचर है तो स्टाइलिश डेकोरशन भी।
1012
ऋतिक किताबे पढ़ने के भी शौकीन हैं। इसलिए यहां बुक्स का भी कलेक्शन है।
1112
घर के फर्नीचर की शॉपिंग उनकी सिस्टर इन लॉ के स्टोर से की गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग देशों में वेकेशन पर गए ऋतिक ने अपनी पसंद के हिसाब से कई सामान खरीदे हैं।
1212
डाइनिंग से लेकर पूल एरिया तक उनके घर का हरेक कोना ध्यान खींचता है। हरेक चीज को बहुत ही करीने से सजाया है।