Published : Jul 29, 2020, 06:50 PM ISTUpdated : Aug 01, 2020, 12:55 PM IST
मुंबई. सोनू सूद 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को मोगा, पंजाब में हुआ था। बॉलीवुड ही नहीं साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सोनू सूद इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रहे हैं। दरअसल, कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचने में खूब मदद की। इतना ही नहीं अभी भी वे मदद करने के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। साउथ की फिल्म से डेब्यू करने वाले सोनू ने दबंग, जोधा अकबर, आशिक बनाया आपने, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी, आर.. राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर, सिंबा जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। सोनू के बर्थडे पर आपको उनके आलीशान घर की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
सोनू का ये आलीशान और लग्जीरियस घर मुंबई के अंधेरी में है। उनका ये अपार्टमेंट 26 स्क्वेयर फीट में फैला है।
211
उनके घर को आर्क आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है।
311
सोनू के अपार्टमेंट को वास्तु के हिसाब से डिजाइनर ने सजाया है।
411
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अंधेरी में ही घर चाहते थे क्योंकि यहां पर सभी सुविधाएं आसपास ही मौजूद हैं।
511
उनके घर का प्रवेश द्वार बहुत ही आर्टिस्टिक तरीके से डिजाइन किया गया है।
611
लिविंग रूम में इतालवी ट्रेवर्टिन फर्श है जबकि दीवारों पर रेशम वॉलपेपर लगा है।
711
सूद और उनकी पत्नी सोनाली ने घर के सभी फर्नीचर को खासतौर पर डिजाइन करवाया है।
811
उन्होंने अपने घर में कई बुद्ध की मूर्तियां भी सजा रखी है, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग जगहों से इकट्ठा किया था।
911
डाइनिंग एरिया के पास ही एक खूबसूरत मंदिर भी है।
1011
सोनू सूद के पास कई लग्जरी कारें है।
1111
सोनू हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति घर लाते हैं और परिवार के साथ पूजा करते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।