अंदर से इतना शानदार और खूबसूरत है सोनू सूद का आशियाना, घर का हर एक कोना है देखने लायक, Photos

Published : Jul 29, 2020, 06:50 PM ISTUpdated : Aug 01, 2020, 12:55 PM IST

मुंबई. सोनू सूद 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को मोगा, पंजाब में हुआ था। बॉलीवुड ही नहीं साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सोनू सूद इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोर रहे हैं। दरअसल, कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचने में खूब मदद की। इतना ही नहीं अभी भी वे मदद करने के लिए सबसे आगे खड़े रहते हैं। साउथ की फिल्म से डेब्यू करने वाले सोनू ने दबंग, जोधा अकबर, आशिक बनाया आपने, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी, आर.. राजकुमार, हैप्पी न्यू ईयर, सिंबा जैसी हिट फिल्मों में काम किया। वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे। सोनू के बर्थडे पर आपको उनके आलीशान घर की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे हैं। 

PREV
111
अंदर से इतना शानदार और खूबसूरत है सोनू सूद का आशियाना, घर का हर एक कोना है देखने लायक, Photos

सोनू का ये आलीशान और लग्जीरियस घर मुंबई के अंधेरी में है। उनका ये अपार्टमेंट 26 स्क्वेयर फीट में फैला है।

211

उनके घर को आर्क आर्किटेक्ट्स ने डिजाइन किया है। 

311

सोनू के अपार्टमेंट को वास्तु के हिसाब से डिजाइनर ने सजाया है। 

411

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अंधेरी में ही घर चाहते थे क्योंकि यहां पर सभी सुविधाएं आसपास ही मौजूद हैं।

511

उनके घर का प्रवेश द्वार बहुत ही आर्टिस्टिक तरीके से डिजाइन किया गया है।

611

लिविंग रूम में इतालवी ट्रेवर्टिन फर्श है जबकि दीवारों पर रेशम वॉलपेपर लगा है। 

711

सूद और उनकी पत्नी सोनाली ने घर के सभी फर्नीचर को खासतौर पर डिजाइन करवाया है। 

811

उन्होंने अपने घर में कई बुद्ध की मूर्तियां भी सजा रखी  है, जिन्हें उन्होंने अलग-अलग जगहों से इकट्ठा किया था।

911

डाइनिंग एरिया के पास ही एक खूबसूरत मंदिर भी है।

1011

सोनू सूद के पास कई लग्जरी कारें है।

1111

सोनू हर साल गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति घर लाते हैं और परिवार के साथ पूजा करते हैं।

Recommended Stories