मुंबई. सभी के जीवन में खूब सारे रिश्ते होते हैं, जिससे हर कोई घिरा होता है। ऐसे में भाई-बहन का रिश्ता काफी प्यारा माना जाता है। भाई-बहनों में अक्सर नोंक-झोंक देखने के लिए मिलती हैं, साथ ही दोनों में प्यार भी खूब रहता है। कई कई भाई-बहनों में तो उम्र का ज्यादा अंतर हो जाता है तो बड़ा अपने छोटे को बच्चे की तरह ही प्यार करता है। ऐसे में बॉलीवुड के उन सौतेले भाई बहनों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी उम्र में ज्यादां अंतर है।
सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल धर्मेंद्र के बच्चे हैं, लेकिन इनकी मां अलग हैं। सनी देओल और बॉबी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं और ईशा देओल दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी हैं। सनी देओल और ईशा की उम्र में 25 साल का अंतर है। सनी का का जन्म 19 अक्टूबर, 1957 को हुआ था और ईशा का 2 नवंबर 1981 को।
25
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी सौतेले भाई बहन हैं। दोनों के बीच 12 साल का अंतर है। अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून, 1985 को हुआ था और जाह्नवी 7 मार्च, 1997 को पैदा हुई थीं। बोनी कपूर ने भी दो शादियां की हैं। पहली मोना कपूर, जो कि अर्जुन कपूर कपूर की मां हैं और दूसरी श्रीदेवी से। श्रीदेवी जाह्नवी की मम्मी हैं। एक्ट्रेस के दुनिया को अलविदा कह देने के बाद से अर्जुन ने श्रीदेवी की दोनों बेटियां का ध्यान एक जिम्मेदार भाई की तरह ही रखा है।
35
वहीं, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी सौतेले भाई बहन हैं। शाहिग का जन्म 25 फरवरी, 1981 में और ईशान का 1 नवंबर, 1995 को हुआ था। दोनों भाइयों के बीच 14 साल का अंतर है। शाहिद पकंज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं और ईशान राजेश खट्टर, नीलिमा अजीम के बेटे हैं।
45
सैफ अली खान तीन बच्चों के पिता हैं और उन्होने ने भी दो शादियां की हैं। पहली शादी अमृता सिंह से की थी। इनसे दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं। दूसरी शादी उन्होंने करीना कपूर से की, इनसे एक बेटा तैमूर है। सारा और तैमूर के बीच 23 साल का अंतर है। सारा तैमूर को बहुत प्यार करती हैं और उनके बीच अच्छा बॉन्ड भी देखने के लिए मिलता है।
55
संजय दत्त के तीन बच्चे हैं और एक्टर ने भी तीन शादियां की हैं। पहली ऋचा शर्मा से, दूसरी रेहा पिल्लई से और तीसरी मान्यता दत्त से। ऋचा शर्मा से एक बेटी त्रिशाला हैं और मान्यता से दो जुड़वा बच्चे शाहरान-इकरा हैं। त्रिशाला और शाहरान-इकरा के बीच 23 साल का अंतर है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।