Published : May 17, 2022, 07:03 PM ISTUpdated : May 17, 2022, 07:21 PM IST
दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) इस बार कान्स में बतौर जूरी सदस्य शामिल हुई हैं। इवेंट के पहले दिन वो रेट्रो अवतार में दिखाई दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके स्टाइल को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं से बवाल मचाएंगी। आज यानी 17 मई से शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल जो 28 मई तक चलेगी इसमें अदाकारा बतौर जूरी नजर आएंगी। आइए नीचे देखते हैं दीपिका पादुकोण का कान्स अवतार...
दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल की कमान संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार वो किसी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नहीं बल्कि जूरी के सदस्य के रूप में नजर आएंगी।
27
कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन यानी मंगलवार की शाम को वो अपना फर्स्ट लुक साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने अपने पहले अवतार के दर्शन अपने चाहनेवालों को कराया।
37
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण हरे रंग की पैंट और प्रिंटेड ग्रे-ग्रीन शर्ट में समुद्र तट पर टहलती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हेयरबैंड के साथ चंकी गोल्डन नेकलेस पहना हुआ है। छोटी सी एयरिंग और हैवी मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
47
दीपिका पादुकोण अन्य जूरी मेंबर के साथ पोज देती भी नजर आईं। वो सबसे अलग लग रही थीं। उनपर लोगों की निगाहें जाकर टिक जा रही थीं।
57
हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल अपनी मुख्य प्रतियोगिता से पाल्मे डी'ओर और अन्य पुरस्कारों के विजेता को चुनने के लिए सिनेमा की दुनिया से आठ जूरी का चयन करता है।
67
इस बार जूरी मेंबर में दीपिका पादुकोण के अलावा रेबेका हॉल, नूमी रैपेस, असगर फरहादी, जोआचिम ट्रायर, लाड्ज ली, जेफ निकोल्स और जैस्मीन ट्रिंका शामिल हैं।
77
वहीं, फ्रांसीसी अभिनेता विन्सेंट लिंडन इस टीम की अध्यक्षता कर रहे हैं। विन्सेंट लिंडन 2015 में कान्स में द मेजर ऑफ ए मैन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। पिछले साल यानी साल 2021 में वो पाल्मे विजेता टाइटेन में अभिनय करते दिखाइ दिए थे।