मुंबई/दिल्ली। डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye) में नजर आ चुकीं इंडियन रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) मां बनने वाली हैं। हाल ही में बबीता की गोदभराई (बेबी शॉवर) रस्म हुई। इस दौरान बबीता सिर पर टियारा बांधे नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने 'मॉम टू बी' टैग भी लगाया हुआ था। बेबी शॉवर के दौरान बड़ी बहन गीता फोगाट ने बबीता के बेबी बंप पर सिर रखकर फोटो खिंचाई। इस दौरान बबीता के पति विवेक सुहाग 'डैड टू बी' का टैग लगाए नजर आए।
बता दें कि बबीता ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी थी। बबीता फोगाट ने साल 2019 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर विवेक सुहाग के साथ नच बलिए 9 में पार्टिसिपेट किया था।
210
बबीता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति सुहाग के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। फोटो के साथ बबीता ने लिखा- तुम्हारी पत्नी बनकर बिताए हर एक पल के साथ मुझे अहसास होता है कि इतनी अमेजिंग जिंदगी जीने वाली मैं कितनी भाग्यशाली हूं। तुम मेरे हैप्पी प्लेस हो। तुमसे ही मैं पूरी हुई हूं। मैं एक्साइटेड हूं और जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
310
बबीता फोगाट ने 2019 में ब्वॉयफ्रेंड और मंगेतर सुहाग के साथ नच बलिए 9 में हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। इस सीजन की ट्रॉफी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने जीती थी जबकि अनीता हंसनंदानी और रोहित रेड्डी शो के रनर-अप रहे थे।
410
इसी शो के बाद बबीता ने भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी कर ली थी। इनकी शादी 1 दिसंबर, 2019 को हुई थी। बबीता के पैतृक गांव बलाली में बेहद सादगी के साथ विवाह की रस्में पूरी की गई थी।
510
बबीता और सुहाग की शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया था। इसके साथ ही एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का भी आह्वान किया था। दोनों की शादी में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी शामिल हुए थे।
610
महिला पहलवान बबीता फोगाट कॉमन वेल्थ, एशियन गेम्स व अन्य कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुश्ती में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। खेल में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सरकार द्वारा बबीता को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया था, लेकिन वर्ष 2019 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
710
बबीता फोगाट ने 2019 में भाजपा के टिकट से दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें वे हार गई थीं। बाद में प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक बनाया गया। इस पद से भी बबीता ने कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया।
810
हाल ही में बबीता को हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरपर्सन बनाया गया है। बबीता फोगाट ज्वलंत मुद्दों पर सोशल मीडिया के माध्यम से बेबाकी से अपनी राय भी रखती हैं।
910
बबीता फोगाट की बड़ी बहन यानी दंगल गर्ल गीता फोगाट भी मां बन चुकी हैं। उन्होंने भी मां बनने के कुछ महीने पहले बेबी बंप के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
1010
फोटो के साथ गीता फोगाट ने लिखा था कि मां बनने का अहसास दुनिया का सबसे अच्छा अहसास होता है। गीता फोगाट अपने बेटे अर्जुन के साथ मिट्टी के अखाड़े में खेलते हुए भी कई बार फोटो शेयर कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।