जब शादी के डेढ़ महीने बाद ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही थी ये बात, बताया था क्या है प्लान

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और इसके बाद जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो दोनों ने इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वैडिंग की थी। आज उनकी शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी की कार्यक्रम दो दिनों तक 14-15 नवंबर तक चला था। ऐसे में उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर एक्ट्रेस के उस बयान के बारे में बता रहे हैं जब शादी के डेढ़ महीने बाद ही प्रेंग्नेंसी को लेकर बात की थी और प्लानिंग के बारे में शेयर किया था। क्या है दीपवीर की प्रेग्नेंसी को लेकर प्लानिंग...

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2020 9:01 AM IST

18
जब शादी के डेढ़ महीने बाद ही दीपिका ने प्रेग्नेंसी को लेकर कही थी ये बात, बताया था क्या है प्लान

दरअसल, शादी के बाद दीपिका से पूछा गया था कि समाज में शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर जो धारणा बनी हुई है उसे आप कैसे हैंडल करेंगी? इस पर दीपिका ने कहा था कि 'मुझे नहीं लगता है कि कुछ हैंडल करने की जरूरत है। लोगों की नजरें जब आप पर रहती हैं तो उस वक्त आपको हर तरह की अफवाहों को झेलना पड़ता है।'

28

दीपिका ने आगे कहा था कि 'कभी-कभी लोग अनुमान लगा लेते हैं और वह सही साबित हो जाता है और कभी गलत। हमारी इंडस्ट्री में यह सब बातें बहुत ही आम हैं। इस वजह से हैंडल करने जैसा कुछ नहीं है। जब होना होगा तो होगा ही। शादी के बाद मां बनने का दायित्व हमारे समाज में तेजी से बढ़ता है। ऐसा कई सारी महिलाओं से सुना है।'

38

दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर सिंह से भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया था। यह वाकया उस वक्त हुआ जब उनकी फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। 

48

इस दौरान एक महिला पत्रकार ने रणवीर से पूछा था कि 'आपने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे पता था दीपिका 6 महीने में मेरे बच्चों की मां बनेगी। यह कहने के पीछे आपका क्या मतलब था।'

58

इस प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान रणवीर ने कहा था कि 'वो उनसे 2012 में मिले थे और उन्हें पता था कि अगले 6 महीने में वो मां बनने वाली हैं। रणवीर के इस जवाब पर रोहित शेट्टी सहित सारा भी हंस पड़ी थीं। 

68

आपको बता दें, शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दीपिका ने फिल्मफेयर को भी एक इंटरव्यू दिया था, जो कि खूब वायरल हुआ था क्योंकि एक्ट्रेस ने कई खुलासे भी किए थे। 

78

दीपिका ने बताया था कि शादी के 4 साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी, लेकिन इस बारे में केवल उनके पैरेंट्स को ही पता था। फिल्म इंडस्ट्री से किसी को इस बारे में भनक तक नहीं थी। दीपिका और रणवीर इस सगाई को प्राइवेट रखना चाहते थे। 

88

दीपिका ने आगे बताया था कि 6 साल के रिलेशनशिप के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब रणवीर सिंह से लड़ाई भी हुई लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्होंने ब्रेकअप के बारे में सोचा हो।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos