जब अपनी शादी में जमकर नाचे थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, यहां देखें वेडिंग फोटोज

Published : Nov 15, 2020, 07:32 AM ISTUpdated : Nov 19, 2020, 02:05 PM IST

मुंबई. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे और इसके बाद जब दोनों अपने करियर के टॉप पर थे तो दोनों ने इटली के लेक कोमो में ग्रैंड वैडिंग की थी। आज उनकी शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। उनकी शादी की कार्यक्रम दो दिनों तक 14-15 नवंबर तक चला था। ऐसे में उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर उनकी शादी की फोटोज और लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। यहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात...

PREV
19
जब अपनी शादी में जमकर नाचे थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, यहां देखें वेडिंग फोटोज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 'रामलीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी पहली मुलाकात Zee Cine Awards में हुई थी। यहीं, रणवीर ने पहली बार दीपिका पादुकोण को आमने-सामने देखा था और रणवीर का कहना था कि वह उन्हें देखते ही फिदा हो गए थे।

29

किसी भी एक्टर की जिंदगी का अधिकतर हिस्सा उसके काम की जगह होती है। दोनों को साथ में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए जरूरी था कि वो साथ में काम करते और उन्हें ये मौका दिया दिग्गज फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने। फिल्म का नाम था "गोलियों की रासलीला- रामलीला"।

39

फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' में दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली थी और इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गई थीं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दोनों अपनी रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से बचाने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन तस्वीरें सब कुछ बयां कर रही थीं। 

49

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि फिल्म 'रामलीला' में एक रोमांटिक सीन के दौरान दोनों को Kiss करना था और निर्देशक के कट बोलने के बाद भी दोनों एक दूसरे को किस करते रहे थे।

59

साल 2015 में हुए IIFA अवॉर्ड में जब दीपिका पादुकोण अवॉर्ड लेने आईं तब रणवीर उनके सामने घुटनों पर बैठ गए और उनके लिए गाना 'राम चाहे लीला' गाया, जिस पर दीपिका शर्माए बिना नहीं रह पाईं। 
 

69

इसके बाद दोनों ने वोग इंडिया की ग्रैंड एनिवर्सरी के मौके पर उसके कवर पेज के लिए शूट करवाया। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आई और दोनों साथ में बहुत कंफर्टेबल दिखे। इस दौरान रणवीर ने इंटरव्यू में कहा, 'जब दीपिका फ्रेम में होती हैं तब कोई भी किसी दूसरी चीज की तरफ नहीं देखता।'

79

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका-रणवीर के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। यहां से इनकी लव स्टोरी सबके सामने आ गई थी। इसके बाद से लोग इनकी शादी और रिलेशनशिप के कयास लगा रहे थे और अचानक 21 अक्टूबर 2018 को दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
 

89

दोनों ने 14- 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधि रीति रिवाज से शादी कर ली थी। अपनी शादी में दोनों स्टार्स ने जमकर इन्जॉय किया था। दोनों ने जमकर डांस भी किया था। 

99

शादी की रस्में निभाते हुए दीपिका और रणवीर सिंह।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories