इनके साथ दीपिका पादुकोण ने काटा बर्थडे केक, फूलों से हुआ एक्ट्रेस का स्वागत
मुंबई. डेनमार्क के कोपेनहैगन में जन्मी दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड का जाना माना नाम है। 5 जनवरी, 1986 को जन्मी दीपिका अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में बीती रात एक्ट्रेस ने फिल्म 'छपाक' की टीम के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान छपाक की डायरेक्टर मेघना गुलजार और को एक्टर मेस्सी मौजूद रहे थे।
दीपिका पादुकोण का स्वागत छपाक की टीम ने फूलों के साथ किया। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मेघना गुलजार, एक्टर विक्रांत मेस्सी ने एक्ट्रेस के ऊपर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान दीपिका केक काटने के बाद एक टुकड़ा लेकर लोगों से दूर जानें लगीं तो लोग चिल्लाने लगे। कोई पीछे से बोलता है कि 'अरे इधर-इधर, कहां जा रही हो।'
केक काटने से पहले दीपिका मीडिया के सामने अपनी फिल्म का कोई डायलॉग भी बोलती हैं। बर्थडे पर दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं होता है। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से दिख रही थी।
इसके साथ ही दीपिका ने बर्थडे केक काटने के बाद फैंस और मीडिया के साथ एक ग्रुप फोटो भी क्लिक कराई।
वहीं, दीपिका का एक फैन उनके बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटिड दिखा। वो मुंबई ऐयरपोर्ट पर ही एक्ट्रेस का बर्थडे केक लेकर पहुंच गया। इस दौरान दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी मौजूद थे।
दीपिका ने फैन की खुशी के लिए ऐयरपोर्ट पर ही केक काटा और रणवीर सिंह को खिलाया। इससे उनके फैन की खुशी दोगुनी हो गई।
वहीं, अगर दीपिका के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द की 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा को पति रणवीर के साथ '83' में भी नजर आएंगी।
शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में दिखेंगे। बता दें, शादी के बाद दीपिका की पिछले साल 2019 में एक भी फिल्म नहीं रिलीज हुई थी। उन्होंने ब्रेक लिया हुआ था।
विक्रांत मेसी और मेघना गुलजार के साथ दीपिका पादुकोण।