Published : Feb 02, 2021, 10:05 AM ISTUpdated : Feb 02, 2021, 01:29 PM IST
मुंबई. धर्मेंद्र (dharmendra) और हेमा मालिनी (hema malini) की छोटी बेटी अहाना देओल (ahaana deol) की आज शादी की 7वीं सालगिरह थी। अहाना ने 2 फरवरी, 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव बोहरा से शादी की थी। ये शादी लव कम अरेंज मैरिज थी। धर्मेंद्र पूरे समय बेटी की शादी में नजर आए। वे कभी बेटी अहाना को हल्दी लगाते तो कभी संगीत सेरेमनी में डांस करते दिखे थे। इतना ही नहीं बेटी को विदा करते वक्त धर्मेंद्र इतने ज्यादा भावुक हो गए थे कि वे अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए थे। अहाना की शादी से जुड़ी कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अहाना, सनी देओल (sunny deol) और बॉबी देओल (bobby deol) की सौतेली बहन है।
अहाना की शादी में धर्मेंद्र की फैमिली से सिर्फ वह शामिल हुए थे। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बच्चे सनी-बॉबी ने शादी अटेंड नहीं की थी। शादी में खास उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी अहाना को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
210
आपको बता दें कि हेमा मालिनी की बेटी अहाना कभी एक्टर रणवीर सिंह को डेट करती थीं। कॉलेज के दिनों में अहाना और रणवीर ने कुछ टाइम के लिए एक-दूसरे को डेट किया था।
310
बेटी अहाना की हल्दी सेरेमनी में धर्मेंद्र ने खुद लाडली को हल्दी लगाई थी। इस दौरान अहाना बेहद खुश नजर आई थी।
410
बेटी की हल्दी सेरेमनी में हेमा मालिनी बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थी। उन्होंने भावुक होकर अहाना को गले लगा लिया था।
510
हेमा मालिनी के रिश्तेदारों ने अहाना को चुनरी ओढ़ाई थी। इस दौरान अहाना थोड़ा शर्माती नजर आई थी।
610
अहाना की संगीत सेरेमनी में पापा धर्मेंद्र ने खूब डांस किया था। वहीं, हेमा मालिनी ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी।
710
हाथों में वरमाला लिए अहाना अपने दूल्हे के सामने कुछ इस अंदाज में खड़ी नजर आई थी। इस दौरान अहाना के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
810
बेटी के सात फेरों के दौरान धर्मेंद्र- हेमा मालिनी एक-दूसरे के साथ नजर आए। दोनों बेटी की शादी की रस्मों को गौर से देखते रहे थे।
910
बड़ी ईशा देओल भी अहाना की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आई। इस मौके पर ईशा ने छोटी बहन को कसकर गले लगा लिया था।
1010
शादी के दूल्हा-दुल्हन के साथ पूरे परिवार ने फोटोज क्लिक करवाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।