Published : May 14, 2020, 06:58 PM ISTUpdated : May 17, 2020, 02:38 PM IST
मुंबई। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही कई बार दोनों को लेकर खबरें भी आ चुकी हैं कि वो शादी करने वाले हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर ने एक ऐसा काम किया, जिससे ऐसा लग रहा है कि वो कहीं मलाइका को चीट तो नहीं कर रहे। अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले एक रियलिटी शो में एक लड़की के साथ ब्लाइंड डेट पर गए थे।
दरअसल, कुछ हफ्ते पहले अर्जुन कपूर नेटफ्लिक्स पर करन जौहर के रियलिटी शो 'व्हॉट द लव' में गए थे। इस शो में कॉमनर्स को सेलेब्स के साथ डेट पर जाने का मौका मिलता है। साथ ही वो शख्स खुद की पर्सनैलिटी को ग्रूम भी कर सकता है।
210
इस शो का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने बताया था, यह मेरी पहली ब्लाइंड डेट है। सच कहूं तो यह मेरी पहली डेट ही है, खासकर जब से मैं एक एक्टर बन गया हूं और वाकई में यह काफी मजेदार रही।
310
पहले तो मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया। आशी एक मजेदार लड़की है। वह फिल्मी होने के साथ ही साथ थोड़ी नादान और अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाली लड़की है।
410
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, आशी एक ऐसी लड़की है, जिसके कई रंग और परते हैं। हालांकि हमारी ब्लाइंड डेट काफी बेहतरीन रही। हमने इस दौरान पिज्जा का आनंद लिया और खूब बातें कीं।
510
बता दें कि रियलिटी शो 'व्हाट द लव! विद करन जौहर' के होस्ट खुद करण जौहर हैं। वो इस शो के माध्यम से सिंगलटन की मदद करते हैं, ताकि वे सच्चे प्यार की तलाश में सही रास्ते पर आगे बढ़ सकें।
610
बता दें कि 2017 में अरबाज खान को तलाक देने के बाद मलाइका और अर्जुन में नजदीकियां बढ़नी शुरू हुईं। अर्जुन कपूर साफतौर पर कह चुके हैं कि वो मलाइका के साथ सहज महसूस करते हैं और मीडिया भी इस बात को समझती है।
710
मलाइका ने भी करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं।
810
वैसे, मलाइका और अर्जुन की एक-दूसरे को लेकर फीलिंग्स किसी से छुपी नहीं है। अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर स्वीकार किया था।
910
अर्जुन- मलाइका को अक्सर साथ देखा जाता है। कभी वे डिनर के बाद किसी रेस्त्रां के बाहर स्पॉट होते हैं तो कभी वे पब्लिक इवेंट्स में साथ नजर आ जाते हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए भी वे साथ-साथ स्विट्ज़रलैंड पहुंचे थे।
1010
मलाइका ने सलमान खान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी। हालांकि, कपल का 2017 में तलाक हो गया। दोनों का एक 17 साल का बेटा है-अरहान। मलाइका से तलाक के बाद अरबाज इस वक्त जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।