सालभर में जितना कमाते है प्रियंका-निक, उस रकम में बन जाए बॉलीवुड की 100-100 करोड़ की 7-8 फिल्में

Published : May 19, 2021, 04:51 PM IST

मुंबई/ लॉस एंजिलिस. हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनास अमेरिका में अपने टीवी सिंगिंग रियलिटी शो द वॉइस की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस के जरिए लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हालांकि, उन्हें कैसे और कितनी गंभीर चोट लगी, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रात हॉस्पिटल में रहने के बाद निक घर आ गए थे। इसी बीच प्रियंका और निक अपनी सालाना इनकम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यदि आप इस पावरफुल कपल की एनुअल इनकम के बारे में सुनेंगे तो शॉक्ड रह जाएंगे।

PREV
18
सालभर में जितना कमाते है प्रियंका-निक, उस रकम में बन जाए बॉलीवुड की 100-100 करोड़ की 7-8 फिल्में

आपको बता दें कि जीक्यू मैगजीन की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक साल में 734 करोड़ रुपए कमाते हैं। यह सारी कमाई कपल फिल्म, रियलिटी शो, सोशल मीडिया, स्टेज शो, वेब सीरिज, म्यूजिक एल्बम के जरिए कमाता है। 
 

28

रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका हर फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं, इस तरह वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। प्रियंका ऐसी पहली एक्ट्रेस थीं जिन्होंने 2015 में अमेरिकन टेलीविजन ड्रामा सीरीज क्वांटिको में बतौर लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज के लिए उन्होंने हर एपिसोड के 3 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस सीरीज़ के तीन सीजन आए थे।

38

इसके अलावा प्रियंका किसी भी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए लेती हैं। वे कई प्रोडक्ट्स की ब्रैंड एम्बेस्डर भी हैं। 2019 में इस बात का खुलासा हुआ था प्रियंका सोशल मीडिया पर कोई भी स्पॉन्सर्ड पोस्ट शेयर करने के 1.92 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

48

Celebrity NetWorth.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की नेट वर्थ करीब 50 मिलियन डॉलर है, जो करीब 367 करोड़ रुपए है। वहीं, निक की बात करें तो फिलहाल निक की भी सालाना इनकम 367 करोड़ रुपए ही है। इस तरह दोनों की सालाना कमाई मिलाकर 734 करोड़ रुपए हो जाते हैं।

58

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक ने कैलिफॉर्निया में 144 करोड़ रुपए का मेंशन खरीदा था जो 20 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। कपल के पास कई लग्जरी कार भी हैं जैसे रॉल्स रॉयल घोस्ट, बीएमडब्लू, मर्सिडिज, ऑडी।

68

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक-दूसरे से अलग हैं। निक जहां अमेरिका में अपने शो की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं, प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलिस से 8700 किलोमीटर दूर फिलहाल लंदन में हैं। हालांकि, कोरोना संकट में दोनों ही भारत की मदद कर रहे हैं। पिछले दिनों कपल ने सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए करीब 3 मिलियन डॉलर यानी 22 करोड़ रुपए इकट्ठे किए थे।

78

प्रियंका और निक की शादी को दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट में बताया था कि कब और कैसे उन्हें निक जोनस से प्यार हो गया। वौ कौन सी आदत रही, जिस देख प्रियंका को लगा कि निक उनके परफेक्ट पार्टनर हैं।

88

प्रियंका मानती हैं कि निक जोनस काफी मेहनती आर्टिस्ट हैं, जो हर किसी को अपना मुरीद कर सकते हैं। उनकी मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका भी उसी एनर्जी की वजह से खिंची चली गई थीं।

Recommended Stories