मुंबई. ब्लॉकबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) ने 26 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी, लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि शुरुआत में दोनों स्टार्स ही इस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। इतना ही नहीं इस फिल्म के एक गाने के लिए काजोल को टॉवल पहनकर डांस करने के लिए फोर्स किया गया, हालांकि, वे इसके लिए तैयार नहीं थी। बाद में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें मनाने के लिए खूब पापड़ बेले। तब कही जाकर काजोल इसके लिए तैयार हुई। फिल्म में काजोल ने सिमरन नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो एक ऐसे लड़के से प्यार कर बैठती है, जिसके बारे में उसे यह नहीं पता होता कि वो भी उससे प्यार करता है या नहीं। नीचे पढ़े आखिर कैसे शूट किया गया था काजोल को टॉवल पहनाकर ये गाना...
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मेरे ख्वाबों में जो आए.. गाने की शूटिंग करने में शुरुआत में काफी अजीब लगा। उन्हें सिर्फ एक टॉवल में शूट करने का आइडिया पसंद नहीं आया था। मगर जब आदित्य ने उन्हें मनाया तब जाकर वे किसी तरह से मानीं और शूटिंग की।
28
ये गाना बाद में सुपरहिट रहा था और काजोल की भी काफी प्रशंसा की गई थी। बता दें कि फिल्म का गाना मेरे ख्वाबों में जो आए.. एक ट्रेंड सेटर गाना माना जाता है। गाने के बोल लिजेंड्री सॉन्ग राइटर आनंद बख्शी ने लिखे थे।
38
आपको बता दें कि इस गाने को लिखने के लिए आनंद बख्शी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 23 बार इस गाने को आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट किया था और 24वीं बार में ये गाना फाइनल हो पाया था, जो बाद में सुपर-डुपर हिट साबित हुआ।
48
काजोल की बात करें तो उन्हें सिमरन का किरदार शुरुआत में बोरिंग लगा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- सच कहूं तो पहले मुझे लगा था कि सिमरन थोड़ी बोरिंग है, लेकिन मैंने उसकी खूबियों को पहचान लिया। मुझे अहसास हुआ कि हम सभी के दिल में कहीं न कहीं एक सिमरन है।
58
शायद कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म में राज का किरदार प्ले करने के लिए शाहरुख ने मना तक दिया था। वह खूबसूरत लोकेशंस पर गाना गाने और फिर लड़की के साथ भाग जाने वाले कॉन्सेप्ट से भी खुश नहीं थे।
68
दरअसल, शाहरुख कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे लगे कि वह कुछ हटके कर रहे हैं। इस वजह से उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को राज के रोल के लिए मना कर दिया था। शाहरुख की ना सुनकर आदित्य परेशान हो गए। उन्होंने शाहरुख को काफी मनाया।
78
आदित्य, शाहरुख से कई बार मिले और तीन हफ्ते तक मनाने का सिलसिला चलता रहा। एक समय तो आदित्य ने उम्मीद छोड़ दी थी कि शाहरुख उन्हें हां कहेंगे इसलिए उन्होंने राज के किरदार के लिए सैफ अली खान के बारे में भी सोचना शुरू कर दिया था। हालांकि, शाहरुख बाद में मान गए थे।
88
4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने आज से 26 साल पहले भारत में 89 करोड़ रुपए कमाए, जबकि विदेशों में इसका कलेक्शन 14 करोड़ रुपए के आसपास था। कुल मिलाकर फिल्म ने अपनी लागत से करीब 25 गुना ज्यादा कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।