मुंबई. डिंपल कपाड़िया (dimple kapadia) और सैफ अली खान (saif ali khan) की वेब सीरीज तांडव (tandav) को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। डायरेक्टर ने इसके लिए लोगों से माफी भी मांग ली है और अपना इरादा साफ किया है कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई ईरादा नहीं था, लेकिन फिर भी इसका लोगों पर कोई असर नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है। सीरीज पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस विवाद को लेकर बात बढ़ती ही जा रही है और अब 6 शहरों में FIR दर्ज होने के बाद अब यूपी पुलिस मेकर्स से पूछताछ करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। वेब सीरिज में अक्षय कुमार (akshay kumar) की सास डिंपल कपाड़िया ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म की रिलीज के बाद डिंपल का बेटी ट्विंकल खन्ना ने कहा था कि उनकी मां डिंपल एक्टिंग के मामले में सैफ पर भारी पड़ी है। वैसे आपको बता दें कि डिंपल ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था और पहली ही बॉबी के बाद इंडस्ट्री छोड़ दी थी।
दरअसल, डिंपल ने अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। दोनों ने 1973 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां है ट्विंकल और रिंकी खन्ना। हालांकि, कपल के रिश्ते में जल्दी ही कड़वाहट ने जगह ले ली और एक वक्त ऐसा आया जब डिंपल अपनी दोनों बेटियों को लेकर पति का घर जोड़कर चली गई।
210
फिल्म सागर से फिल्मों में कमबैक करने वाली डिंपल को उस समय काम की सख्त जरूरत थी। उस समय सनी देओल सुपर स्टार थे। मंजिल-मंजिल फिल्म में पहली बार डिंपल और सनी साथ आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई लेकिन फिल्म बनते-बनते सनी और डिंपल के अफेयर की खबरें बी-टाउन की सुर्खियां बन गई।
310
90 के दशक में सनी की लव स्टोरी हर फिल्मी मैगजीन तक में छपने लगी थी। डिंपल के साथ नियमित ताश खेलने वाली उनकी एक फ्रेंड ने उस समय कहा था कि डिंपल की बेटियां सनी को छोटे पापा कहकर बुलाती हैं।
410
इतना ही नहीं वर्सोवा में जहां डिंपल रेग्यूलर तीन पत्ती और रमी खेलने जाती थीं, शाम को सनी अपनी बड़ी गाड़ी में उन्हें लेने आते थे। डिंपल के फ्रेंड्स उन्हें चिढ़ाती थे कि जीजाजी आ गए हैं, अब जाओ।
510
सनी ने लंदन बेस्ड पूजा से शादी की थी पर उनके मन में डिंपल के लिए सीक्रेट क्रश था। डिंपल अपने पति से अलग होकर बुरी तरह टूट चुकी थीं। सबसे बड़ी बात डिंपल ने कभी सनी से यह नहीं कहा कि वो अपनी पत्नी से तलाक लेकर उनसे शादी कर लें। उन दोनों के बीच आज भी इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।
610
डिंपल की वजह से सनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वो नहीं करना चाहते थे जो उनके पापा धर्मेंद्र ने किया था। धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की, तब उनकी पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी और बॉबी और दोनों बेटियों को बुरे दौर से गुजरना पड़ा था। उन दिनों यह किस्सा भी मशहूर था कि कैसे सनी चाकू लेकर हेमा मालिनी और उस समय की मशहूर जर्नलिस्ट देवयानी चौबाल को मारने दौड़े थे। सनी नहीं चाहते थे कि उनके बेटों के साथ भी ऐसा हो।
710
सनी और डिंपल की लव स्टोरी उस वक्त कमजोर पड़ गई थी जब फिल्म जिद्दी की शूटिंग के दौरान उनका रवीना टंडन पर दिल आ गया था। 1997 में आई फिल्म जिद्दी के दौरान रवीना, अक्षय कुमार से प्यार में धोखा खाने के बाद बेहद दुखी थीं और ऐसे में सनी देओल ने उन्हें सहारा दिया था लेकिन डिंपल इस रिश्ते से बहुत दुखी हो गई थी और कुछ दिनों के लिए वो सनी से अलग हो गई थी। लेकिन जैसे ही सनी और रवीना का ब्रेकअप हुआ डिंपल उनकी लाइफ में फिर से आ गईं।
810
दोनों की गुपचुप लवस्टोरी सालों से चल रही है। 2011 में दोनों को एक साथ मनाली में देखा गया था। सलमान खान की फिल्म दबंग में डिंपल ने काम किया था। फिल्म की शूटिंग महाबलेश्वर में चल रही थी और वहां सनी, डिंपल से मिलने गए थे।
910
कुछ साल पहले डिंपल और सनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी जिसमें दोनों लंदन में एक दूसरे का हाथ थामे बैठे नजर आए थे।
1010
सनी शादीशुदा थे और डिंपल के लिए अपनी बीवी को तलाक नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने डिंपल से शादी नहीं करने का फैसला लिया था। सनी के फैसले से नाराज डिंपल ने भी राजेश खन्ना से तलाक नहीं लेने का फैसला लिया, जिसकी वजह से राजेश-डिंपल का पति-पत्नी का रिश्ता मरते दम तक जिंदा रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।