अपनी भांजी को डेट कर रहा ये सलमान की फिल्म का डायरेक्टर, करने जा रहा दूसरी शादी?

मुंबई. कोरियोग्राफर और डांसर प्रभु देवा की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने ग्रुप डांसर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो एक बेहतरीन एक्टर और डायरेक्टर हैं। इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं और अपनी भांजी को डेट कर रहे हैं। कुछ साल पहले प्रभुदेवा अपनी पत्नी रामलता से विवाद होने के बाद अलग हो गए थे। भांजी के साथ रिलेशनशिप की है चर्चा...
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2020 2:59 AM IST

16
अपनी भांजी को डेट कर रहा ये सलमान की फिल्म का डायरेक्टर, करने जा रहा दूसरी शादी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पहली पत्नी से अलग होने के बाद अब वो अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं और बताया जा रहा है कि वो जल्द ही उनसे शादी करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन इस रिपोर्ट पर प्रभुदेवा या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

26

बता दें, प्रभु देवा ने साल 1995 में पहली पत्नी रामलता से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी थे, लेकिन साल 2008 में बड़े बेटे की कैंसर के चलते मौत हो गई थी और 2011 में दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए थे। 

36

प्रभुदेवा का नाम एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अपने रिश्ते को लेकर दोनों स्टार ने खुलकर मीडिया बात भी की थी। इतना ही नहीं रामलता ने नयनतारा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दूसरे का घर तोड़ा है और उनके पति को चुराया है। इसके उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

46

2012 में नयनतारा और प्रभुदेवा का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि 'उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को 100 प्रतिशत दिया था, लेकिन कुछ भी सही नहीं हो रहा है।' वहीं, अब प्रभुदेवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं और उनकी शादी की चर्चा भी जोरों पर हैं। 

56

बहरहाल, अगर प्रभुदेवा के वर्कफ्रमट की बात की जाए तो वो इस समय सलमान खान की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का डायरेक्शन कर रहे हैं। 

66

इसके अलावा कई तमिल फिल्मों में लीड रोल में नजर आएंगे। एक्टर के तौर पर 'पोन मनिकवेल' प्रभु देवा की 50वीं फिल्म है। वह इस फिल्म में पहली बार पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos