दिशा पाटनी से कम ग्लैमरस नहीं हैं उनकी बड़ी बहन, समंदर किनारे एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आईं नजर

मुंबई. दिशा पाटनी अक्सर टाइगर श्रॉफ के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार वो टाइगर के साथ रिलेशन को लेकर नहीं बल्कि अपनी बड़ी बहन के साथ फोटो शेयर करने को लेकर मीडिया में छाई हुई हैं। दिशा अपने भाई-बहनों से काफी क्लोज हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली मैटर्स को काफी प्राइवेट रखती हैं, लेकिन उन्होंने बहन खुशबू के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। दिशा ने बताया क्यों खास है ये मौका...

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 4:32 AM IST

17
दिशा पाटनी से कम ग्लैमरस नहीं हैं उनकी बड़ी बहन, समंदर किनारे एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आईं नजर

दरअसल, दिशा ने बहन खुशबू के साथ जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उस पर टाइगर की बहन कृष्णा ने भी कमेंट किया है। कृष्णा ने लिखा है, 'हां वह काफी खुश दिख रही हैं।'

27

बता दें, दिशा ने ये तस्वीरें अपनी बड़ी बहन खुशबू के बर्थडे पर शेयर की है। तस्वीरों में दोनों बहनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग दिख रही है। दोनों  की इन तस्वीरों में उनके सिस्टरहुड की सारी कहानी झलक रही है।

37

दिशा ने बहन के साथ अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे डुब्बू, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा। हमेशा चमकती रहो मेरी बड़ी बहन। लव यू।'

47

दिशा अपनी बड़ी बहन खुशबू पर समंदर किनारे जमकर प्यार लुटाती दिख रही हैं। इसके अलावा दिशा ने बहन के साथ अपनी कुछ पुरानी सेल्फी भी शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ब्लैक ड्रेस में कैमरे की तरफ पोज देती दिख रही हैं।

57

बहरहाल, अगर दिशा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो सलमान खान के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते दिखेंगी। इससे पहले वो उनके साथ 'भारत' में नजर आई थीं। अब 'राधे' में उनकी जोड़ी देखने के लिए मिलेगी। 

67

दिशा आखिरी बाहर आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मलंग' में देखा गया था। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांटिक सीन दर्शकों को देखने के लिए मिले थे। 

77

दिशा पाटनी और उनकी बड़ी बहन खुशबू।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos