मुंबई. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने गुरुवार रात को अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। कोरोना काल में हुई इस दिवाली पार्टी में पिछले सालों के मुकाबले कम मेहमान पहुंचे थे, लेकिन तब भी एकत की पार्टी की खूब चर्चा है। इस पार्टी में टीवी जगत के नामी स्टार्स ने शिरकत की थी। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी पहुंची। इस दौरान वो अपने बेबी बंप को छुपाते दिखीं, लेकिन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफतौर से देखने के लिए मिल रहा है। पति संग पार्टी में पहुंचीं अनीता...
एकता कपूर की खास दोस्त और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इस दिवाली पार्टी में अपने पति संग पहुंचीं। अनीता प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में उनका बेबी बंप साफ नजर आया। अनीता ट्रेडिशनल लुक में स्टनिंग लग रही थीं। अनीता के पति रोहित रेड्डी ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखे। कपल ने साथ में फोटो क्लिक कराई। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।
213
टीवी के पॉपुलर कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल ने दिवाली पार्टी की रौनक बढ़ाई। मोहित ब्लू कलर के कुर्ता पायजामे में दिखे, वहीं शनाया ने ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट सलवार और दुपट्टा कैरी किया था। दोनों ने साथ में खूब पोज भी दिए थे।
313
टीवी कपल करण पटेल और अंकिता भार्गव भी दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। करण और अंकिता, एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम कर चुके हैं।
413
एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। व्हाइट कलर की साड़ी में रिद्धि स्टनिंग लगीं।
513
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान वो खूबसूरत लहंगे में दिखीं। करिश्मा एकता कपूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
613
एकता कपूर की पार्टी में 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शोभा बढ़ाने पहुंचीं। मौनी लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस एकता के शो 'नागिन' से फेमस हुई थीं और आज वो फिल्मों में बिजी हैं।
713
एक्टर शब्बीर अहलूवालिया दिवाली पार्टी में अपनी पत्नी संग पहुंचे थे। दोनों ही एथनिक लुक में दिखे। शब्बीर एकता के शो 'कुमकुम भाग्य' के लीड हीरो हैं।
813
क्रिस्टल डिसूजा ब्लू कलर के एथनिक आउटफिट में पार्टी में पहुंचीं। क्रिस्टल ने पैपराजी को पोज दिए।
913
हिना खान ने एकता की दिवाली पार्टी में पहुंचकर धमाल मचा दिया। हिना एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो 'नागिन 5' में कैमियो रोल निभाया था।
1013
मृणाल ठाकुर प्रोड्यूसर एकता कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। मृणाल इन दिनों फिल्मों में दिख रही हैं, लेकिन उन्हें लाइमलाइट एकता के शो 'कुमकुम भाग्य' से मिली।
1113
एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित भी दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं। रिद्धिमा ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए। स्टाइलिश लहंगे में रिद्धिमा स्टनिंग लग रही थीं।
1213
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने भी दिवाली पार्टी में शिरकत की। उर्वशी एकता के कई शोज में लीड रोल निभा चुकी हैं। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग है।
1313
बिग बॉस के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता भी दिवाली पार्टी में पहुंचे। विकास गुप्ता की एकता कपूर संग अच्छी बॉन्डिंग है। विकास एकता साथ में काम कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।