प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय के घर में आया था भूचाल, फिर पत्नी ट्विंकल ने उठाया ये खौफनाक कदम

Published : Nov 26, 2020, 05:01 PM ISTUpdated : Dec 01, 2020, 10:29 AM IST

मुंबई. फोर्ब्स (forbes) मैगजीन ने दुनियाभर के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट हाल ही में जारी की है, जिसमें अक्षय कुमार (akshay kumar) छठवें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बनकर सामने आए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के हिसाब से अक्षय ने इस साल लगभग 362 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह तब है जब पहली बार ऐसा हुआ है कि इस पूरे साल में उनकी केवल एक फिल्म लक्ष्मी (laxmmi) रिलीज हुई है और वो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। वैसे, अक्षय कोरोना काल में भी बेहद एक्टिव है और अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग पूरी करने में जी जान से जुटे हैं। इसी बीच वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और फैन्स के साथ अपनी हर छोटी-बड़ी बातों को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय से जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये किस्सा प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) से भी संबंध रखता है।

PREV
19
प्रियंका चोपड़ा की वजह से अक्षय के घर में आया था भूचाल, फिर पत्नी ट्विंकल ने उठाया ये खौफनाक कदम

वैसे तो ये बात सभी जानते हैं कि अक्षय के अफेयर्स के किस्से हमेशा ही बी-टाउन की सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम कइयों के साथ जुड़ा। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी प्रियंका चोपड़ा के साथ लिंकअप की रही।

29

अक्षय शादीशुदा थे फिर भी वे प्रियंका से इश्क लड़ाते रहे। दोनों ने कुछ फिल्में साथ की है। अक्षय की फिल्म 'अंदाज' भी प्रियंका के साथ ही थी। फिर दोनों 'वक्त' में साथ आए जो एक हिट फिल्म थी।

39

मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी हिट फिल्में प्रियंका- अक्षय ने की। इनकी हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी होती गई और दोनों के ऑफ स्क्रीन रोमांस के चर्चे भी बढ़ने लगे थे।

49

इस तरह की अफवाहों से ट्विंकल को फर्क नहीं पड़ा, लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें अहसास हुआ कि वाकई अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है तो ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत ले डाली। हालांकि, ट्विंकल को लगा कि अक्षय पर इस बात का कोई असर नहीं हो रहा है तो उन्होंने सीधे प्रियंका से ही बात कर ली है। फोन कॉल पर दोनों की जबरदस्त लड़ाई हुई।

59

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें गुस्से में ट्विंकल, प्रियंका को मारने के लिए फिल्म 'वक्त' के सेट पर पहुंच गई थी। किस्मत से उस वक्त प्रियंका वहां नहीं थीं। इस वजह से अक्षय को ही पत्नी का सारा गुस्सा झेलना पड़ा था।

69

क्रू मेंबर ने उस वक्त बताया था कि अक्षय और ट्विंकल में जबरदस्त लड़ाई हुई थी। अक्षय जैसे-तैसे उन्हें सेट से ले जाने में कामयाब हुए थे। अगले ही पल अक्षय ने बयान जारी किया था कि अब वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। प्रियंका ने भी तय किया कि वो अक्षय के साथ काम नहीं करेंगी। इस वजह से वक्त के बाद दोनों साथ नहीं आए।

79

प्रियंका के पहले अक्षय का अफेयर रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कहा जाता है कि अक्षय ने तो रवीना से सगाई तक कर ली थी और जब रिश्ता टूटा तो रवीना डिप्रेशन में चली गई थी। 

89

वहीं, शिल्पा ने एक इंटरव्यू में अक्षय के लिए कहा था कि हर नई लड़की को वो रात में मंदिर ले जाकर सगाई करते थे और भगवान के सामने शादी करने का वादा भी करते थे। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।

99

बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अपकमिंग बेल बॉटम, पृथ्वीराज, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, हेरा फेरी 3, सूर्यवंशी, रक्षा बंधन, राम सेतु है। बता दें कि इनमें से कुछ फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories