जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से शाहरुख गौरी के रिश्तों में आ गई थी दरार, तलाक तक पहुंच गई बात

Published : May 10, 2020, 06:58 PM ISTUpdated : May 14, 2020, 03:14 PM IST

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना को लेकर दहशत फैली हुई है। हर दिन हजारों की संख्या में लोग मर रहे हैं। भारत में भी कोरोना महामारी की वजह से 17 मई तक लॉकडाउन घोषित किया है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में कैद है। वैसे, सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव है। इसी बीच सेलेब्स से जुड़े कई पुराने कहानी-किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। खबरों की मानें तो दोनों के रिलेशनशिप वजह से शाहरुख और गौरी में तलाक तक की नौबत आ गई थी। फिलहाल शाहरुख अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश है।

PREV
17
जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से शाहरुख गौरी के रिश्तों में आ गई थी दरार, तलाक तक पहुंच गई बात

शाहरुख और प्रियंका के अफेयर के चर्चे मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक खूब रहे। इन खबरों की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी के बीच दरार की बातें भी सामने आने लगी थी। कहा जाता है कि गौरी ने पति को वॉर्निंग दी थी कि वे कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

27

दोनों ने हिट फ्रेंचाइजी 'डॉन' में साथ काम किया है। दोनों सबसे पहले 2006 में 'डॉन' में नजर आए, जिसके हिट होने के बाद एसआरके और पीसी की जोड़ी ने 2011 में फिल्म 'डॉन-2' में काम किया। 

37

दोनों ने आखिरी बार 2011 में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे इतने हुए की बात शाहरुख से घर तक पहुंच गई। जिसके बाद फिर शाहरुख ने कभी प्रियंका से साथ कोई फिल्म साइन नहीं की।

47

इसी फिल्म के सेट्स पर दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि दोनों के अफेयर के चर्चे पब्लिकली होने लगे थे।  

57

दोनों के अफेयर की खबरें की वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार की खबरें आनी शुरू हो गई थी। नौबत तो ये तक आ गई थी कि गौरी, शाहरुख से तलाक लेना चाहती थीं।

67

प्रियंका की वजह से गौरी पति शाहरुख से काफी नाराज हो गईं थी, जिसके बाद शाहरुख ने किसी तरह गौरी को समझाया। कहा जाता है गौरी मान तो गई लेकिन इसके बदले में गौरी ने शाहरुख को वॉर्निंग दी कि वो अब फ्यूचर में कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। जिसके बाद दोनों कभी किसी फिल्म में साथ नहीं आए। 

77

बता दें कि प्रियंका के इंडस्ट्री में कईयों के साथ लिंकअप के किस्से मशहूर रहे हैं। हरमन बवेजा, शाहिद कपूर, अक्षय कुमार के अलावा प्रियंका का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर तक से जुड़ा। हालांकि, 2018 में प्रियंका ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर ली। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories