Published : Feb 24, 2022, 01:04 PM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 01:09 PM IST
मुंबई। रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग तेज होती जा रहा है। यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री एक्शन लेते हुए रूस ने कीव के सैन्य और हवाई अड्डों पर बमबारी की है। रूसी सेना का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन के एयरबेस, मिलिट्री अड्डों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से भी हमला किया है। रूस और यूक्रेन की जंग में कहीं न कहीं इन दोनों देशों की फिल्म इंडस्ट्री पर भी असर पड़ेगा। बता दें कि रूसी फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम इंटरनेशनल लेवल पर है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं रूस की ऐसी ही 10 सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में।
ओल्गा बुदीना (Olga Budina)
ओल्गा बुदीना ने फिल्मों के अलावा थिएटर में भी शानदार काम किया है। इनकी एक्टिंग की काफी तारीफ होती है और रूसी लोगों के बीच में इनको लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है। इनकी कई फिल्में रूस में बड़ी हिट रही हैं। इनकी खास बात ये है कि ये केवल रूस में ही नहीं बल्कि दुनिया के और भी कई में पसंद की जाती हैं। ओल्गा बुदीना रूस की फेमस एक्ट्रेस में एक मानी जाती हैं। ओल्गा बुदिना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
210
अनफिसा चेखोवा (Anfisa Chekhova)
अनफिसा चेखोवा का जन्म 21 दिसंबर, 1977 को मॉस्को में हुआ था। उनका पूरा नाम Aleksandra Alekandrovna Korchunova है। उन्होंने एसएसडी, गिल्टर कपूट और कैलिडोस्कोप जैसी फिल्मों में काम किया है। 2015 में चेखोवा ने गुरम बबलीशविल्ली से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर अनफिसा चेखोवा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
310
एकातेरिना क्लिमोवा (Ekaterina Klimova)
एकातेरिना क्लिमोवा रूस की टीवी इंडस्ट्री और फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस हैं। लंबे समय से एकातेरिना क्लिमोवा रूसी सिनेमा में एक्टिव हैं। इन्होंने कई सुपरहिट रशियन फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा इन्होंने कई सारे टीवी शोज़ में भी काम किया है। रशिया में इनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इनकी शानदार एक्टिंग के लिए इन्हें कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।
410
अलीना आर्ट्ज (Alina Artz)
अलीना आर्ट्ज रूस की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1986 को हुआ था। एक्ट्रेस के साथ ही वो राइटर और पॉप सिंगर भी हैं। अलीना यूरोपा प्लस टीवी चैनल की एडिटर भी हैं। अलीना मिस रशियन नाइट्स की विनर भी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फैंस और फॉलोअर्स हैं।
510
क्रिस्टीना ऑस्मस (Kristina Asmus)
क्रिस्टीना ऑस्मस का जन्म 14 अप्रैल, 1988 को हुआ था। उन्हें फिल्म इटर्नी सिटकॉम में निभाए गए रोल के लिए जाना जाता है। वो अब तक कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। मैक्सिम मैगजीन ने उन्हें रूस की सबसे सेक्सिएस्ट महिला बताया था। 2013 में क्रिस्टीना ने गैरिक खरलामोव से शादी कर ली। अब वो एक बेटी की मां हैं। क्रिसटीना एथेलेटिक्स बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करती हैं। उन्हें जिम्नास्ट और स्पोर्ट्स बेहद पसंद है।
610
जोया बारबर (Zoya Berber)
जोया बारबर का जन्म 1 सितंबर, 1987 को पेरमी में हुआ था। मैक्सिम मैगजीन ने जोया को टॉप मोस्ट हॉटेस्ट रशियन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल किया है। उन्हें टीवी सीरिज रियलिनी पतसानी के लिए जाना जाता है। उन्हें रूस की सेक्सिएस्ट वुमन के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।
710
नताशा स्टीफनेंको (Natasha Stefanenko)
रूस की एक और बेहद खूबसूरत और बेहद टैलेंटेड अदाकारा हैं नताशा स्टीफनेंको। हालांकि ये फिल्मों से ज़्यादा टीवी की दुनिया में एक्टिव रही हैं। लेकिन जिन फिल्मों में इन्होंने काम किया है वो काफी सफल रही हैं। रूस के लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। नताशा स्टीफनेंको रूस की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। नताशा स्टीफनेंको ने अपने करियर की शुरआत टीवी शोज से की थी।
810
लाइंका ग्रयू (Lyanka Gryu)
साल 1992 से रूसी सिनेमा में सक्रिय लाइंका ग्रयू भी रूस में बेहद मशहूर हैं। लाइंका ग्रिउ ने हू इफ नॉट अस, नेकिड नेचर, पॉपसा और शर्लाक होल्म्स फिल्मों में काम किया है। रूस के लोग केवल इनकी खूबसूरती को ही नहीं, बल्कि इनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद करते हैं। इन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जो ना केवल रूस में, बल्कि दुनियाभर में मशहूर रही हैं। विदेशों में इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज़्यादा है।
910
ओल्गा क्रैस्को (Olga Krasko)
ओल्गा क्रैस्को का जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। उन्होंने रूस सिनेमा में साल 2001 में एंट्री की थी। ओल्गा क्रैस्को भी रूस के लोगों के बीच में बेहद पॉपुलर हैं। ये ना केवल फिल्म और टीवी शोज में एक्टिंग करती हैं। बल्कि ये थिएटर में भी काफी एक्टिव हैं। रूस के लोग इन्हें बेहद पसंद करते हैं। साल 2001 से रशियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव ओल्गा क्रैस्को को भी इनकी शानदार अदाकारी के लिए अवॉर्ड्स मिले हैं।
1010
एनेस्टेशिया जादोरोझन्या (Anastasiya Azdorozhnaya)
एनेस्टेशिया का जन्म 30 अगस्त, 1985 को व्याटेग्रा में हुआ था। वो रूस की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें द क्लब, नो लव इन द सिटी और ल्यूबोव व्ही बोलशोम गोरोडे 2 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वो एक्ट्रेस के साथ ही साथ सिंगर भी हैं। उनका निकनेम स्टास्या है। वो एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।