Published : Feb 19, 2022, 04:24 PM ISTUpdated : Feb 19, 2022, 04:44 PM IST
मुंबई. फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) एक दूसरे के हमसफर 19 फरवरी को बन गए। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के घर नई बहू का आगमन हो गया। जी हां, शिबानी अख्तर खानदार की बहू बन गई हैं। खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस फरहान और शिबानी ने शादी की रस्में निभाई। जिसमें परिवार समेत दोनों के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। फरहान और शिबानी के फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं और वो इनकी वेडिंग की तस्वीर देखने के लिए बेचैन हैं। तो आइए हम आपको दिखाते हैं इनकी शादी की 10 खूबसूरत इनसाइड फोटो...
फरहान अख्तर को जीवन साथी पाकर शिबानी कितनी खुश हैं वो तस्वीरों को देखकर समझ सकते हैं। रेड Veil में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।
210
वहीं, ब्लैक सूट में फरहान अख्तर हैंडसम लग रहे थे। शिबानी को पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
310
शादी के बाद फरहान और शिबानी दांडेकर डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं शिबानी तो इस तरह खुशी से झूम रही थी जिसे देखती उसके गले लग जा रही थीं।
410
ॉफरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने खंडाला स्थित फार्म हाउस पर दोनों ने Vow और रिंग सेरेमनी कर एक दूसरे को जीवन साथी माना। दोनों ने ना तो हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया और ना ही निकाह करने का।
510
वहीं, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हमेशा की तरह व्हाइट लिबास में नजर आए। वो मेहमान नवाजी में बिजी दिखाई दिए।
610
जावेद अख्तर एक इंटरव्यू में बताया था कि शिबानी बहुत अच्छी लड़की है। उसने हमारे दिलों में जगह बना लिया है। उसके आने का हम इंतजार कर रहे हैं। अब शिबानी अख्तर खानदान की बहू बन गई हैं।
710
जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ खंडाला पहुंचकर बच्चों की खुशी में हिस्सा लिए। बता दें कि फरहान की मां हनी ईरानी है। जावेद अख्तर ने उन्हें तलाक देकर शबाना आजमी का हाथ थाम लिया था।
810
फरहान और शिबानी की शादी में रिया चक्रवर्ती , अमृता अरोड़ा, ऋतिक रोशन, समीर कोचर, गौरव कपूर, रितेश सिधवानी शामिल हुए। इनके अलावा कुछ और मेहमान दोनों के रिश्ते के गवाह बनें।
910
फरहान अख्तर और शिबानी (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar Love Story) दांडेकर की पहली मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। 2015 में 'आई कैन डू इट' रियलिटी शो में फरहान अख्तर होस्ट थे। वहीं शिबानी कंटेस्टेंट थी। यहीं से दोनों का इश्क शुरू हुआ था।
1010
फरहान अख्तर की पहले भी शादी हो चुकी है। उन्होंने शादी के 16 साल बाद अपनी पत्नी अधुना भबानी को तलाक दे दिया था। एक्टर की पहली शादी से दो बेटियां भी हैं। शिबानी फरहान को पाकर बेहद खुश हैं। वहीं हनी ईरानी को भी अपनी बहू खूब प्यारी हैं।