Published : Feb 19, 2022, 03:31 PM ISTUpdated : Feb 19, 2022, 03:43 PM IST
मुंबई. टीवी से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाले विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) अब जिंदगी की एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके नए सफर में शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) का साथ मिलेगा। जी, हां विक्रांत ने शीतल ठाकुर के साथ आज यानी 19 फरवरी को सात फेरे ले लिए। दोनों ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए उनकी शादी की पहली तस्वीरें यहां देखते हैं...
शादी की रस्मों के दौरान शीतल और विक्रांत बेहद ही खूबसूरत नजर आए। दोनों की खुशी इतनी थी कि एक दूसरे के साथ मस्ती भी करते दिखाई दिए।
28
शीतल ने अपने खास दिन के लिए रेड लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहन रखा था। दुल्हन के लुक में शीतल ठाकुर बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
38
वहीं एक्ट्रर विक्रांत ने व्हाइट डिजाइनर शेरवानी और लाइट पिंक पगड़ी पहन रखा था। वो अपनी शादी में स्मार्ट लग रहे थे।
48
शीतल ठाकुर और विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके लिखा, 'सात सालों का ये सफ़र आज सात जन्मों में बदल गया ।इस सफ़र में हमारा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया ।'
58
विक्रांत और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरों को देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वो प्यारी सी जोड़ी को एक होने की खूब बधाई दे रहे हैं।
68
विक्रांत और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इसके बाद अब उन्होंने रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए।
78
विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा। उन्होंने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। बता दें कि विक्रांत और शीतल एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं। 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी।
88
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी के पास 4 फिल्में हैं जिसमें वो काम कर रहे हैं। जिनमें 'लव हॉस्टल', 'मुंबईकर', 'फॉरेंसिक' और 'यार जिगरी' शामिल हैं। 'लव हॉस्टल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।