Published : Feb 21, 2022, 06:47 PM ISTUpdated : Feb 21, 2022, 06:49 PM IST
मुंबई। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने 19 फरवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के साथ शादी की। फरहान ने खंडाला स्थित अपने फॉर्महाउस में शादी की सभी रस्में अदा कीं। शादी के बाद सोमवार को कपल पहली बार मीडिया के सामने आया। इस दौरान फरहान ने नई नवेली पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ मिलकर मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटी। शादी के बाद अपने फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस के दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।
शादी के बाद अपने फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस में शिबानी दांडेकर ऑफ व्हाइट गोल्डन साड़ी में नजर आईं। इस दौरान उनके पति फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) गोल्डन कुर्ते-पायजामे और जैकेट में नजर आए।
29
फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस के दौरान फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar) के हाथों मीडिया को मिठाई बंटवाते दिखे।
39
बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था।
49
कपल की शादी में ऋतिक रोशन, रितेश सिधवानी, रिया चक्रवर्ती, अमृता अरोड़ा, शाकिब सलीम, राकेश रोशन, पिंकी रोशन, सतीश कौशिक, शंकर महादेवन, एहसान नूरानी, आशुतोष गोवारिकर, और समीर कोचर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
59
इससे पहले जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने कहा था कि कोरोना के चलते हम वेडिंग सेलिब्रेशन को बहुत छोटा रखना चाहते हैं। शिबानी की बात करते हुए जावेद ने बताया था कि वह बहुत अच्छी लड़की है।
69
जावेद अख्तर ने कहा था कि हम सब उसको बहुत पसंद करते हैं। सबसे बड़ी बात है कि फरहान और शिबानी एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी कर रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।
79
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के रिसेप्शन में पहुंचे साजिद और फराह खान। बता दें कि फरहान अख्तर और फराह खान आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं।
89
फरहान अख्तर की मां और जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी भी बेटे के रिसेप्शन में पहुंचीं। इस दौरान हनी ईरानी का स्वागत करने खुद जावेद अख्तर घर के दरवाजे पर खड़े दिखे।
99
रिसेप्शन के लिए जावेद अख्तर के घर के बाहर लगा मेहमानों का जमावड़ा।