Published : Jul 04, 2022, 07:11 AM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बीती रात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में फैमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World 2022) का आयोजन किया गया। फिनाले में कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) विनर रही। आपको बता दें कि सिनी ने करीब 31 कंटेस्टेंट को हराकर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान की रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) फर्स्ट रनरअप और यूपी की शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) सेकंड रनरअप रही। आपको बता दें कि इवेंट के रेड कारपेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। इस मौके पर मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया से लेकर कृति सेनन सहित अन्य सेलेब्स स्पॉट हुए। आखिर कौन है मिस इंडिया विनर और क्या करती है, आइए जानते हैं उनके बारे में...
मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी की उम्र महज 21 साल है। वैसे तो उनका जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली है।
25
बात सिनी की पर्सनल लाइफ की करें तो वे ट्रेंड क्लासिकल डंसर है। वे सिर्फ 4 साल की उम्र से डांस कर रही है और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया था।
35
खबरों की मानें तो सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 जीतने से पहले कई टैलेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उन्हें जीता भी। बात उनकी एजुकेशन की करें तो उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वे सीएएफ का प्रोफेशनल कोर्स कर रही है।
45
सिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है और अपनी कई ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है। उन्हें क्लासिकल के साथ ही अन्य डांस फॉर्म भी पसंद है, जो उनके इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियोज में देखा सकता है।
55
आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 को इस बार 6 जजों ने जज किया। इनमें मलाइका अरोड़ा, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया, श्यामक डावर और रोहित गांधी के नाम शामिल है। इवेंट में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।