दीया मिर्जा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। उन्होंने शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी को लेकर काफी कुछ कहा। बता दें कि ये बातें उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कही।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीया मिर्जा (Dia Mirza) इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई है। उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू में शादी से पहले सेक्स और प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने इस विषय पर बात करते हुए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि जब किसी की पर्सनल च्वाइस की बात आती है तो इसे सिर्फ वही लोग पूरी कर सकते है, जिसमें इसे पूरा करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग धमकी नहीं देते और फैसला करने से भी नहीं डरते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे किसी व्यक्ति की पर्सनल राइट समझते हैं। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि हम लोग अभी उतने फॉरवर्ड हुए नहीं है, जितना हम सोचते है या फिर खुद मानते है। आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधी दीया ने सात फेरे के महीनाभर बाद ही पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर एक ट्विट किया कर चिंता भी जताई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


2021 में की थी दीया मिर्जा ने शादी
आपको बता दें कि पति साहिल संघा से अलग होने के बाद दीया मिर्जा ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी। ये शादी सिम्पल और प्राइवेट थी। शादी के बाद जब दीया हनीमून मनाने मालदीव गई थी। वहीं से उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते एक फोटो शेयर की थी और अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। इस अनाउंसमेंट के बाद दीया को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। लोगों तो यह तक आरोप लगाए थे कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी और इसलिए उन्होंने शादी भी की। हालांकि, दीया ने इसका जवाब एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर दिया था।


पुरुषों के प्राइवेट को लेकर बोली थी दीया मिर्जा
बता दें कि शादी के महीनेभर बाद ही दीया मिर्जा ने अपने ट्विट पर एक रिपोर्ट शेयर की थी, जिसमें कहा गया था कि वैज्ञानिकों की रिचर्स से यह पता चलता है कि प्रदूषण के कारण पुरुषों के प्राइवेट पार्ट सिकुड़ रहे है और शुक्राणुओं में कमी आ रही है। उन्होंने रिपोर्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था अब शायद दुनिया बदलते मौसम और पोल्यूशन को सीरियसली लेगी। उनके ट्विट पर लोगों ने खूब कमेंट्स भी किए थे। 


- बात दीया मिर्जा के वर्कफ्रंट की करें तो वे लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। हालांकि, वे इन दिनों तापसी पन्नू के प्रोडक्शन की फिल्म धक धक में काम कर रही है। फिल्म में उनके साथ संजना सांघी और फातिमा सना शेख भी है। इसके अलावा वे अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें
जब सबके सामने सरोज खान ने दिखा थी सलमान खान को उनकी औकात, ये कहकर बंद कर दी थी बोलती

'मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा ये रोल', जब इस एक्टर ने घर आए डायरेक्टर को किया था बेइज्जत

पतियों के 'थर्ड डिग्री' को झेल चुकी हैं ये 8 TV एक्ट्रेस, एक ने तो दीवार में पटका था पत्नी का सिर

फिल्मी पोस्टर के लिए न्यूड हो चुके आमिर खान से करीना कपूर तक, मचा था हंगामा, मिली थी धमकी भी

एक रात ऐसी गलती कर बैठी थी सेक्रेड गेम्स की 'कुक्कू', फिर मजबूरी के चलते उठाना पड़ा था ये कदम