अगस्त के पहले हफ्ते में OTT और सिनेमाघरों में कई बड़ी रिलीज हो रही हैं। 'Main Vaapas Aaunga' से 'Ted Lasso 4' और 'Operation Safed Sagar' तक पूरी लिस्ट यहां देखें।

अगस्त का पहला पूरा हफ्ता एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए शानदार होने वाला है। इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इमोशनल पार्टिशन लव स्टोरी, देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, फैमिली एंटरटेनर और इंटरनेशनल सीरीज के नए सीजन तक, हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। नेटफ्लिक्स, एप्पल टीवी+, जियोहॉटस्टार और थिएटर में आने वाली इन नई रिलीज ने वॉचलिस्ट को पहले से ज्यादा रोमांचक बना दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते क्या देखें, तो यहां पूरी लिस्ट और सभी रिलीज की अहम जानकारी पढ़िए।

1. Main Vaapas Aaunga OTT कब और कहां रिलीज होगी?

OTT प्लेटफॉर्मरिलीज डेट
Netflix7 अगस्त 2026

डायरेक्टर इम्तियाज अली की चर्चित पार्टिशन लव स्टोरी 'मैं वापस आऊंगा' में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो भारत विभाजन के दौरान अधूरी रह गई अपनी प्रेम कहानी को दोबारा जीने लौटता है। दमदार एक्टिंग और ए.आर. रहमान का संगीत इसे इस सप्ताह की सबसे बड़ी OTT रिलीज में शामिल करता है।

यह भी पढ़ें : Lock Upp 2 में पलटा पूरा गेम! इन दो सबसे बड़े ट्विस्ट ने किया सबको हैरान

2. OTT पर कब और कहां रिलीज होगी Operation Safed Sagar?

OTT प्लेटफॉर्म रिलीज डेट
Netflix7 अगस्त 2026

जिमी शेरगिल और सिद्धार्थ स्टारर यह वॉर ड्रामा कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के मिशन पर आधारित है। असली एयरफोर्स बेस पर सैन्य सहयोग के साथ शूट की गई यह सीरीज एक अनकही सैन्य कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करती है। सीरीज के डायरेक्टर ओनी सेन हैं।

3. OTT पर आ रही The Last House की कहानी क्या है?

OTT प्लेटफॉर्मरिलीज डेट
Netflix7 अगस्त 2026

ग्रेटा ली और वैगनर मौरा इस फिल्म में ऐसे माता-पिता बने हैं, जो एक रहस्यमयी ताकत की वजह से अपने ही घर में कैद हो जाते हैं। समय बीतने के साथ उनका संघर्ष सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक भी बन जाता है।

4. OTT की नई पेश्कस्श One Hundred Years of Solitude Season 2 क्यों खास है?

OTT प्लेटफॉर्मरिलीज डेट 
Netflix5 अगस्त 2026

गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ के मशहूर उपन्यास पर बनी इस सीरीज का दूसरा और अंतिम सीजन बुएंदिया परिवार की असाधारण कहानी को उसके निर्णायक मुकाम तक पहुंचाएगा।

यह भी पढ़ें : वो साल, जब आई थीं सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में, एक के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड!

5. साइकोलॉजिकल थ्रिलर The Shards में क्या देखने को मिलेगा?

OTT प्लेटफॉर्मरिलीज डेट
JioHotstar6 अगस्त 2026

ब्रेट ईस्टन एलिस के उपन्यास पर आधारित यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर एक किशोर की कहानी है, जिसे शक होता है कि उसका नया सहपाठी लॉस एंजिलिस में सक्रिय एक सीरियल किलर से जुड़ा हो सकता है। रहस्य और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह खास विकल्प है।

6. Ted Lasso Season 4 में क्या नया है?

OTT प्लेटफॉर्मरिलीज डेट
Apple TV+6 अगस्त 2026

जेसन सुदेकिस एक बार फिर टेड लासो के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार कहानी AFC Richmond की नई महिला फुटबॉल टीम पर केंद्रित होगी। नए किरदारों के साथ सीरीज में हास्य और भावनाओं का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस हफ्ते थिएटर में आ रहीं 6 प्रमुख फिल्में

नं.फिल्मरिलीज डेटजॉनरस्टार कास्टडायरेक्टरCBFC सर्टिफिकेट
1प्रहार (संभावित)7 अगस्त 2026बायोग्राफिकल ड्रामाराजकुमार राव, वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, आशीष विद्याथी और अन्य।अविनाश अरुणNA
2आर्य भट्ट का जीरो7 अगस्स्त 2026ड्रामाहिमांश कोहली, रवि किशन, सोनाली सैगल, दर्शना बनिक, राजेश शर्मा और अन्यकमल चन्द्रUA16+
3ओह माय डॉग7 अगस्त 2026एडवेंचर कॉमेडी ड्रामापंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश शर्मा, गीता अग्रवाल और अन्यअमित रायUA13+
4हनुमान अंश7 अगस्त 2026डिवोशनल ड्रामाशोभिनव सत्य, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और अन्य।
5GDN (तमिल पैन इंडिया)7 अगस्त 2026बायोग्राफिकल ड्रामाआर. माधवन, प्रियामणि, सत्यराज, दुशारा विजय और अन्यकृष्णकुमार रामकुमारUA7+
6द ग्रेट पंजाब रॉबरी (पंजाबी)7 अगस्त 2026क्राइम एक्शन थ्रिलरराज कुंद्रा, पायल राजपूत, गर्विता साधवानी और अन्यसौरभ वर्माNA