2026 में सनी देओल की लगातार 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन बतौर लीड एक्टर उनकी सबसे व्यस्त फिल्मी साल 1993 रहा, जब उनकी 7 फिल्में सिनेमाघरों में आई थीं।

26सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। राजकुमार संतोषी ने फिल्म का डायरेक्शन किया है और आमिर खान ने अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले इसका निर्माण किया है। लेकिन इससे खास बात यह है कि यह ‘बॉर्डर 2’ और ‘इक्का’ के बाद सनी देओल की तीसरी रिलीज होगी। इसके बाद भी सनी की दो फ़िल्में ‘गबरू’ और ‘रामायणम् पार्ट 1’ इस साल रिलीज होनी है। कुल मिलाकर 2026 सनी देओल के सबसे व्यस्त सालों में शामिल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में किस साल में आई थीं? चलिए आपको बताते हैं उस साल की कहानी।

सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में 1993 में आई थीं

1993 वो साल है, जब बतौर फुल फ्लैज्ड एक्टर सनी देओल की सबसे ज्यादा फ़िल्में थिएटर्स में रिलीज हुई थीं। यहां फुल फ्लैज्ड इसलिए जोड़ा, क्योंकि 1989 में भी सनी देओल 7 फिल्मों में दिखे थे। लेकिन इनमें से एक में उनका कैमियो अपीयरेंस था। 

यह भी पढ़ें : वो 6 फ़िल्में, जिनमें सनी देओल बने मुसलमान, एक हिट, 4 फ्लॉप, छठी रिलीज को तैयार

1993 में सनी देओल की ये फ़िल्में हुई थीं रिलीज 

नं.फिल्मरिलीज डेटडायरेक्टरबॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
1क्षत्रिय26 मार्च 1993जे.पी. दत्ताडिजास्टर
2लुटेरे2 अप्रैल 1993धर्मेश दर्शनहिट
3दामिनी30 अप्रैल 1993राजकुमार संतोषीब्लॉकबस्टर
4इज्ज़त की रोटी13 अगस्त 1993के. पप्पूफ्लॉप
5वीरता10 सितम्बर 1993शिबू मित्राफ्लॉप
6गुनाह8 अक्टूबर 1993महेश भट्टफ्लॉप
7डर24 दिसंबर 1993यश चोपड़ाब्लॉकबस्टर

नोट : दामिनी के लिए सनी देओल को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री लीड रोल में थे।

यह भी पढ़ें : 'रामायणम्' में हनुमान बनकर सनी देओल ने बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने!

1989 में सनी देओल की ये 7 फ़िल्में आई थीं

नं.फिल्मरिलीज डेटडायरेक्टरबॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट
1वर्दी6 जनवरी 1989उमेश मेहराहिट
2मैं तेरा दुश्मन 3 फ़रवरी 1989विजय रेड्डीफ्लॉप
3जोशीले10 फ़रवरी 1989सिवते हसन रिज़वी फ्लॉप
4त्रिदेव7 जुलाई 1989राजीव रायब्लॉकबस्टर
5निगाहें : नगीना पार्ट 2 11 अगस्त 1989हर्मेश मल्होत्राफ्लॉप
6चालबाज़ 8 दिसंबर 1989पंकज प्रभाकरहिट
7आग का गोला29 दिसंबर 1989डेविड धवनफ्लॉप

नोट : 1989 में आई 7 फिल्मों में से 6 में सनी देओल लीड रोल में थे, जबकि ‘मैं तेरा दुश्मन’ में उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस दिया था। इस फिल्म में लीड रोल जैकी श्रॉफ और जया प्रदा था।