'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने पहले सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़ बनाए रखी। फिल्म 5 दिनों में भारत में 300 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के बेहद करीब खड़ी है।

मार्वल और सोनी पिक्चर्स की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। पहले सोमवार को वीकडे होने के बावजूद फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई की और सभी भाषाओं में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही। फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब से अब एक कदम दूर है। भारत में पहले ही यह फिल्म 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। अब इसकी नज़र सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' पर है, जिसे पछाड़कर यह भारत में साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन जाएगी।

'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को करीब 23.80 करोड़ रुपएका नेट कलेक्शन किया। सोमवार को यह फिल्म देशभर में 16,874 शोज़ में प्रदर्शित हुई। अगर रविवार को हुई कमाई (77.75 करोड़ रुपए) से तुलना करें तो सोमवार को कलेक्शन में 69.4 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, सप्ताह का आम दिन होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट लाजमी है। 5 दिन बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपए पहुंच गया है। 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए इसे सिर्फ 19.25 करोड़ रुपए और कमाने हैं और माना जा रहा है कि छठे दिन फिल्म यह कलेक्शन आसानी से जुटा लेगी। हालांकि, ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म 336.91 करोड़ रुपए कूट चुकी है।

'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' डे वाइज कलेक्शन

दिन भारत में नेट कलेक्शन
पहला दिन60.60 करोड़ रुपए
दूसरा दिन49.35 करोड़ रुपए
तीसरा दिन70.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन77.75 करोड़ रुपए
पांचवां दिन23.80 करोड़ रुपए
कुल नेट कलेक्शन281.75 करोड़ रुपए

'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' ने किस भाषा ने सबसे ज्यादा कमाई की?

वर्जनपांचवें दिन का नेट कलेक्शनअब तक का नेट कलेक्शन
अंग्रेजी वर्जन12.50 करोड़ रुपए154.35 करोड़ रुपए
हिंदी वर्जन8.75 करोड़ रुपए100.25 करोड़ रुपए
तमिल वर्जन:1.5 करोड़ रुपए14.25 करोड़ रुपए
तेलुगु वर्जन:1 करोड़ रुपए रुपए12.30 करोड़ रुपए
कन्नड़2 लाख रुपए25 लाख रुपए
मलयालम3 लाख रुपए35 लाख रुपए

Spider Man Brand New Day की स्टारकास्ट और कहानी क्या है?

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज की स्पाइडर-मैन फ्रेंचाइजी की नई फिल्म है।फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, सैडी सिंक और लीजा कोलोन-ज़ायस अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन की यह फिल्म पीटर पार्कर की नई चुनौतियों, निजी जिंदगी और स्पाइडर-मैन की जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष को दिखाती है। सुपरहीरो एक्शन और भावनात्मक कहानी का मिश्रण इसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अहम फिल्मों में शामिल करता है।