यौन शोषण के आरोप मं फंसे गणेश आचार्य की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत,देखें फोटोज

Published : Apr 02, 2022, 11:50 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य  (Ganesh Acharya) मुश्किल में फंस गए हैं। यौन शोषण आरोप मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर चार्जशीट फाइल कर दी है। फेमस कोरियोग्राफर पर लगा यह आरोप आज का नहीं बल्कि साल 2020 का है। उन पर यौन शोषण, ताक-झांक और पीछा करने का आरोप लगे हैं। कई फिल्मों में हिट गाने को कोरियोग्राफ करने वाले गणेश पर यौन शोषण का आरोप कितना सही है वो तो जांच के बाद पता चल पाएगा, लेकिन वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं इसकी गवाही सोशल मीडिया अकाउंट है। जहां वो अपनी पत्नी के साथ खूबसूर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आइए नीचे देखते हैं गणेश और उनकी हसीन वाइफ विधि आचार्य (Vidhi Acharya) की खूबसूरत तस्वीरें...

PREV
18
यौन शोषण के आरोप मं फंसे गणेश आचार्य की पत्नी हैं बेहद खूबसूरत,देखें फोटोज

गणेश आचार्य की पत्नी विधि आचार्य फिल्म निर्देशक हैं। इनकी पैदाइश मुंबई में हुई है। वो फिल्म 'ब्रो' के लिए जानी जाती हैं।

28

'ब्रो' मूवी में मुख्य भूमिका में गणेश आचार्य थे। वहीं कई दिग्गज अभिनेताओं ने इसमें गेस्ट एपियरेंस दिया था। मूवी की कहानी दो बिछड़े भाइयों के ऊपर आधारित थी।

38

विधि आचार्य गणेश से बेहद प्यार करती हैं। वहीं, गणेश आचार्य का इंस्टाग्राम देखें तो पता चलता है कि वो भी अपनी पत्नी के इश्क में डूबे रहते हैं। गणेश ने तो अपनी कलाई पर अपनी पत्नी का नाम भी लिखवा रखा है।

48

गणेश आचार्य और विधि की शादी साल 2000 में हुई थी। इनकी एक बेटी भी हैं जिसका नाम सौंदर्या है। कोरियोग्राफर अपनी बेटी के साथ भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

58

गणेश आचार्य को 'भाग मिल्खा भाग' के गाने 'हवन कुंड' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर  का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने कई और अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

68

गणेश आचार्य के पिता भी कोरियोग्राफर थे। जब वो 11 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने बतौर कोरियोग्राफ 19 साल की उम्र में सिनेमा जगत में कदम रखा था।

78

गणेश कोरिग्राफर के साथ अभिनेता भी हैं। 'घातक'मूवी से वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। हालांकि वो गाने में अपनी झलक दिखाते थे। साल 2013 में आई फिल्म ABCD (एनी बॉडी कैन डांस)में वो अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories