कुर्ता-पजामा पहन हाथ जोड़े तैमूर को समझाती दिखी करीना कपूर, देखें Celeb's के घर Ganesh उत्सव की PHOTOS

Published : Sep 10, 2021, 04:46 PM IST

मुंबई. चारों ओर गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की धूम है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक गणेश चतुर्थी धूमधाम से मना रहे हैं। करीब-करीब सभी सेलेब्स के घर बप्पा विराजे है। सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में गणपति की शानदान झांकी सजाई है। सामने आी फोटोज में देखा जा सकता है कि सेलेब्स ने रंग-बिरंगे फूलों और चमकीली झालरों से बप्पा की झांकी सजाई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ घर पर गणपति की पूजा की। इस मौके पर तैमूर सफेद रंग का पजामा कुर्ता पहने बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए। इस दौरान करीना बेटे को समझाती नजर आई कि पूजा कैसे की जाती है। वहीं, सैफ भी गणपति के सामने हाथ जोड़े खड़े नजर आए। नीचे देखे सेलेब्स के घर विराजे गजानन की झांकियों की फोटोज...  

PREV
110
कुर्ता-पजामा पहन हाथ जोड़े तैमूर को समझाती दिखी करीना कपूर, देखें Celeb's के घर Ganesh उत्सव की PHOTOS

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बप्पा की पूजा करते फोटोज शेयर की है। इसमें एक फोटो बेटे तैमूर द्वारा बनाई गई गणपति की मूर्तियां भी देखी जा सकती है। उन्होंने लिखा- अपनी जिंदगी और बेटे टिम-टिम के साथ मनाया गणेश उत्सव।

210

पापा सैफ अली खान के साथ गणपति की पूजा करते तैमूर अली खान। पापा-बेटे दोनों ही इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

310

शिल्पा शेट्टी ने घर पर गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने बप्पा की बेहरतीन झांकी सजाई। गहरे गुलाबी रंग का सूट पहने वे बेहद खूबसूरत नजर आई। इस मौके पर उन्होंने दोनों बच्चों को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया।

410

अनन्या पांडे ने भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना की है। उन्होंने पापा चंकी पांडे, मां भावना पांडे और छोटी के साथ मिलकर पूजा की।

510

सोनू सूद ने पत्नी और बेटे साथ मिलकर बप्पा की आरती उतारी। उन्होंने अपने घर पर गणपति की शानदार झांकी भी सजाई है।

610

सोनाली बेंद्रे के घर पर बप्पा विराजे है। इस मौके वे गुलाबी रंग की साड़ी पहने बप्पा की पूजा करती नजर आई। उन्होंने ट्विटर पर फोटोज भी शेयर किए हैं।

710

श्रेयश तलपड़े ने भी पत्नी के साथ घर पर गणपति की पूजा की। कपल इस दौरान ट्रेडिशनल मराठी लुक में नजर आया

810

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने भी अपने घर पर शानदार बप्पा की झांकी सजााई। सामने आई फोटोज में वे पत्नी के साथ गणपति की पूजा करते नजर आए।

910

जानीमानी सिंगल पलक मूछाल के घर भी बप्पा विराजे है। पलक इस दौरान हाथों में मेहंदी लगाए और गुलाबी साड़ी पहने गजानन की पूजा करती नजर आई।

1010

सोनल चौहान ने भी अपने घर पर गणपति की पूजा की। हल्के गुलाबी रंग का सूट पहने ले पूजा-अर्चना करती नजर आई। उन्होंने भी शानदार झांकी सजाई है।

Recommended Stories