एंटरटेनमेंट डेस्क. गणेश चतुर्थी 2022 (Ganesh Chaturthi 2022) की धूम चारों तरफ दिखनी शुरू हो गई है। पिछले कुछ सालों में भारत में कोरोना वायरस के कारण गणेश उत्सव का रंग फीका रहा लेकिन इस बार आम से लेकर खास तक हर कोई बप्पा का स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाते हैं। इतना ही नहीं वो सेलेब्स भी बप्पा का उत्सव पूरी शिद्दत के साथ जो हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। सलमान खान (Salman Khan) और उनका परिवार हर साल अपने घर पर गणेश उत्सव मनाता है और बप्पा का स्वागत करता है। सलमान के घर बप्पा की शानदार झांकी भी सजाई जाती है। उनकी बहन अर्पिता खान, सोहेल खान और परिवार के अन्य सदस्य गणपति की आरती करते। नीचे देखें इनके अलावा और कौन-कौन मुस्लिम सेलेब्स है, जो गणेश उत्सव पूरे दिन से मनाते हैं...
हर साल सलमान खान की फैमिली द्वारा मनाएं जाने वाले गणपति उत्सव का सभी को इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों से बप्पा का उत्सव सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा के यहां मनाया जाता है। अर्पिता के घर पूरा खान परिवार तो पहुंचता ही है, साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स भी गणपति के दर्शन करने पहुंचते है।
27
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को अक्सर कई मंदिरों में जाते देखा जाता है। वो भी गणपति उत्सव को हर साल पूरी शिद्दत के साथ मनाती है।
37
गौरी से शादी करने वाले शाहरुख खान हर साल गणेश चतुर्थी मनाते हैं। वह घर में भगवान गणेश का स्वागत करते हैं और अपने बच्चों के साथ उत्सव में भाग लेते हैं।
47
कैटरीना कैफ, सलमान खान के गणपति समारोह में हर साल शामिल होती हैं। वो हर साल भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए खान के घर पहुंचती है। बता दें कि शादी के बाद कैटरीना का पहला गणेश उत्सव है और उम्मीद है कि वह अपने ससुराल में पति विक्की कौशल के साथ बप्पा की स्थापना करेंगी।
57
सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ मिलकर गणेश उत्सव मनाते हैं। पिछले साल करीना ने सैफ और तैमूर की बप्पा की पूजा करते कुछ फोटोज शेयर की थी।
67
सुजैन खान ने जब ऋतिक रोशन से शादी की तो हर साल रोशन हाउस में होने वाले गणपति समारोह में हिस्सा लेती थी। हालांकि, तलाक के बाद भी वह ऋतिक के घरवालों के साथ गणपति समारोह में हिस्सा लेती है।
77
सोहा अली खान भी पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ बप्पा की उत्सव पूरे धूमधाम से मनाती है। वह अपने घर पर गणेश उत्सव के लिए खास तैयारियां भी करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।