Geeta Basra बनना चाहती थी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट, जानें कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

मुंबई. बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार गीता बसरा (Geeta Basra) बड़े पर्दे से दूर हैं। वो क्रिकेटर हरभजन सिंह (harbhajan singh) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। दो बच्चों की मां गीता आज भी उतनी ही हसीन है जितनी पहले हुआ करती थी।  भले ही लंबे अरसे से रुपहले पर्दे से दूर हो, लेकिन उनकी चमक अभी भी बरकरार है।  गीता बसरा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ में हुआ था। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां....

Asianet News Hindi | Published : Mar 12, 2022 6:41 PM IST

18
Geeta Basra बनना चाहती थी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट, जानें कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

गीता बसरा बॉलीवुड में बेहद कम वक्त में अपनी पहचान कामय कर ली थी। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि गीता एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। वो शुरुआत के दौर में क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती थी।

28

गीता जानना चाहती थीं कि आखिर अपराधियों के दिमाग में ऐसी गतिविधियों को अंजाम देते समय कौन-सी बातें चलती हैं। उनकी मानसिक स्थिति कैसी होती है। लेकिन अदाकारा ये कभी जान नहीं पाई, क्योंकि इनके किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बॉलीवुड उनका इंतजार कर रही थी।

38

लेकिन गीता बसरा को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। वो स्कूल में थियेएटर ज्वाइन की थी। ड्रामा में वो एक्टिंग का हुनर दिखाया करती थी। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते थे। बाद में गीता बसरा इसी एरिया में करियर बनाने का फैसला किया।

48

गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। इसलिए उनका दिल हमेशा से हिंदुस्तान में रहा। गीता ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया। उसके बाद मुंबई आ गई और यहां किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया।

58

एक्टिंग सीखने के साथ-साथ वो मॉडलिंग भी करती थी। इसके बाद उन्हें पहला ब्रेक इमरान हाशमी के साथ मिला। ‘दिल दे दिया है’मूवी से वो बॉलीवुड में कदम रखी। हालांकि यह मूवी ज्यादा कमाल नहीं दिखाई पाई। लेकिन उनका नाम बॉलीवुड में जरूर दर्ज हो गया।

68

इसके बाद गीता फिर इमरान हाशमी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने जमकर बोल्ड सीन दिए। बावजूद इसके यह मूवी फ्लॉप हो गई। इसके बाद मिस्टर जॉब’ और ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ में वो दिखाई दी। 

78

 फिल्मों में खास उपलब्धि न मिलने पर गीता धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। गीता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका दिल हरभजन सिंह पर आ गया। तीन साल डेट करने के बाद साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली।

88
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos