होली पर बना गाना  'दुई रुपया' काफी हिट हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका झूमते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को अब तक 180 मिलियन व्यूज मिल चुका है। 

मुंबई. होली (Holi 2022) का खुमार कुछ रिश्तों में ज्यादा ही देखने को मिलता है। जीजा-साली की होली, देवर भाभी की होली सबसे ज्यादा फेमस होती है। इस रिश्ते में होली के दिन खूब छेड़खानी होती है। इतना ही नहीं इनकी होली को देखकर कोई बुरा भी नहीं मानता है। यहीं वजह है कि भोजपुरी के ज्यादातर गाने इन रिश्तों को लेकर ही बनाई जाती है। खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) जीजा और साली की होली को लेकर गाना बनाने के लिए काफी फेमस हैं। हर साल वो इस पर गाना रिलीज करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उनका एक होली पर बना गाना 'दुई रुपया' काफी हिट हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका झूमते दिखाई दे रहे हैं। खेसारी जहां जीजा के किरदार में हैं वहीं, अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) साली के किरदार में। दोनों जबकर डांस कर रहे हैं। होली खेलने के लिए जहां खेसारी बेचैन हैं वहीं, अंतरा उन्हें परे हटा रही हैं कि नया लहंगा है उसे गंदा नहीं करना है। जिस पर खेसारी उनकी चोली के दाम लगाते हुए गाना गाते हैं। 

180 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले

पिछले साल फरवरी में यह गाना रिलीज हुआ था। जो कि उस वक्त तो सोशल मीडिया पर कोहराम मचाया ही था। अब भी यह गाना खूब वायरल हो रहा है। 18 करोड़ 51 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे आदिशक्ति फिल्मस यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।

YouTube video player

श्याम सुंदर ने इस गाने को म्यूजिक से सजाया है

इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है। वहीं, गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक श्माय सुंदर का है। इस गाने को डायरेक्ट सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने किया है। जबकि प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा है।

फैंस इस गाने के हुए दीवाने

यह गाना लोगों को खूब पसंद आया। साल 2021 का यह गाना हिट लिस्ट में शुमार हो गया था। एक यूजर ने इस गाने के बारे में लिखा कि खेसारी लाल का यह गाना दिन में 10 बार सुनता हूं। वहीं, एक ने लिखा कि इसके आवाज में कोई जादू है तभी लाखों दिलों पर राज करते हैं।

और पढ़ें:

BOX OFFICE COLLECTION: हिंदी में 'राधे श्याम' का नहीं चला जलवा, कमाए महज इतने करोड़

Sonakshi Sinha को कोई कर रहा है परेशान, अदाकारा का झलका दर्द कही ये बड़ी बात

मिया खलीफा ने बिकिनी में पहाड़ों पर लगाई आग, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने