'ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा', यह कहकर इस एक्टर ने की थी Ramayan के डायरेक्टर की बेइज्जती

मुंबई. डायरेक्टर डेविड धवन (David Dhawan) की फिल्म आंखें (Film Aankhen) की रिलीज को 28 साल पूरे हो है। फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। वहीं, शायद कम हो लोग जानते है कि टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल रामायण बनाने वाले रामानंद सागर (Ramanand Sagar) ने 1968 में इसी नाम यानी आंखें नाम से एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और माला सिन्हा (Mala Sinha) लीड रोल में थे। फिल्म उस जमाने में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। और इसी फिल्म से धर्मेंद्र से किस्मत चमकी थी। रामानंद को इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन आपको बता दें कि यह फिल्म रामानंद सागर ने पहले सुपरस्टार राज कुमार (Raaj Kumar) को ऑफर की थी। लेकिन राजकुमार को जब यह फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने रामानंद की बुरी तरह से बेइज्जती कर दी थी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 12, 2021 7:57 AM IST

19
'ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करेगा', यह कहकर इस एक्टर ने की थी Ramayan के डायरेक्टर की बेइज्जती

यूं तो अपनी दमदार एक्टिंग से कई स्टार्स ने दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन राजकुमार ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना खास मुकाम बनाया। इंडस्ट्री में राजकुमार की शान-ओ-शौकत वाली जिंदगी भी फेमस थी। वे ऐसे शख्स थे जो न किसी से डरते थे और न ही उन्हें किसी की परवाह थी। वो कब किसकी बेइज्जती कर दें, कोई नहीं जानता था। 

29

राज कुमार से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि रामायण के निर्देशक रामानंद सागर की भी राजकुमार ने एक बार बुरी तरह बेइज्जती कर दी थी। 

39

दरअसल, रामानंद सागर फिल्म आंखे में अपने दोस्त राजकुमार को कास्ट करना चाहते थे। रामानंद उनके घर पहुंचे और कहानी सुनाई लेकिन राजकुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई। जैसे ही उनका कुत्ता पहुंचा उन्होंने पूछा क्या तुम रोल करना चाहते हो? कुत्ते ने उनकी ओर देखा और गर्दन हिला दी।

49

इसके बाद राजकुमार, रामानंद सागर से बोले- देखा ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहेगा। रामानंद को यह बात बुरी लगी और वो वहां से चले गए। 

59

इसके बाद यह फिल्म धर्मेंद्र को ऑफर हुई और बॉक्स ऑफिस पर मूवी बहुत हिट रही। इसे धर्मेंद्र की अच्छी फिल्मों में गिना जाता है। इस घटना के बाद रामानंद ने कभी भी राजकुमार के साथ काम नहीं किया।

69

राजकुमार के ऐसे कई किस्से हैं जो चर्चित रहे हैं। इसी में से एक राज कपूर वाला वाक्या भी है। उन्होंने एक बार राज कपूर को भी एक फिल्म के लिए इनकार कर दिया था। मेरा नाम जोकर फिल्म में उनको राज कपूर एक रोल में लेना चाहते थे और राजकुमार कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते थे, जिसमें वो साइड रोल में दिखे। उन्होंने राज कपूर को भी मना कर दिया था। 

79

खबरों की मानें तो इसके बाद राजकुमार से राज कपूर नाराज हो गए थे। इतना ही नहीं एक एक्टर की शादी के दौरान तो दोनों में कहासुनी भी हो गई थी। बताया जाता है कि पार्टी में राज कपूर ने ज्यादा शराब पी ली थी और राजकुमार से भिड़ गए थे। 

89

आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले राज कुमार पुलिस में थे। वे मुंबई के माहिम थाने में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात थे। उनकी दमदार आवाज देखकर कई लोग उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह देते थे। 

99

इसके बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। उन्होंने पाकीजा, मदर इंडिया, उजाला, दिल अपना और प्रीत पराई, दिल एक मंदिर, वक्त, काजल, हीर रांझा, कुदरत, गलियों का बादशाह, सौदागर, तिरंगा जैसी हिट फिल्मों में काम किया। अब वे इस दुनिया में नहीं है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos