बंद कमरे में कैटरीना कैफ को Kiss कर रहा था बॉलीवुड का ये विलेन, रंगे हाथों पकड़े जाने पर उड़ गए थे होश

Published : Sep 21, 2021, 04:06 PM ISTUpdated : Sep 21, 2021, 04:09 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में बैड मैन के नाम फेमस गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) 66 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 21 सितंबर, 1955 को दिल्ली में हुआ था। स्क्रीन पर कई हीरो-हीरोइन को डराने और धमकाने वाले गुलशन ग्रोवर अब फिल्मों में कम ही दिखाई देते है। अब वे साल करीब 1-2 फिल्मों में ही डिफरेंट रोल प्ले करते नजर आते हैं। इंडस्ट्री में अपने दम पर नाम कमाने वाले गुलशन वे अपने करियर की शुरुआत 1980 में मल्टीस्टारर फिल्म हम पांच (Hum Paanch) से की थी। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा और उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके जन्मदिन के मौके एक किस्सा वायरल हो रहा है। ये किस्सा 2003 में आई फिल्म बूम (Boom) से जुड़ा है। इस फिल्म कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और गुलशन ग्रोवर के बीच लिपलॉक सीन था, जिसके लिए उन्हें प्रैक्टिस करते वक्त पकड़ लिया गया था। नीचे पढ़े गुलशन ग्रोवर से जुड़ा ये किस्सा और उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...

PREV
110
बंद कमरे में कैटरीना कैफ को Kiss कर रहा था बॉलीवुड का ये विलेन, रंगे हाथों पकड़े जाने पर उड़ गए थे होश

गुलशन ने सालों पहले एक इंटरव्यू में बताया था- बूम के किस सीन के दौरान मैं बहुत नर्वस था। इसके लिए मैंने बंद कमरे में कैटरीना के साथ कई बार स्मूच करने की प्रैक्टिस की थी।

210

उन्होंने बताया था- जब वे कमरे में स्मूच सीन की प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी अचानक एक बार अमिताभ बच्चन वहां आ गए और उन्होंने सबकुछ देख लिया था। हालांकि, उन्होंने हमें चीयर किया था। लेकिन इसके बाद मेरा हाल और भी बुरा हो गया था।

310

गुलशन ग्रोवर ने बताया था- फिल्म का यह सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था। फिल्म की टीम को सिर्फ यह एक सीन शूट करने में दो घंटे लग गए थे। इसकी शूटिंग दुबई के होटल बुर्ज अल अरब में हुई थी।

410

बता दें कि किस सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर कैजाद गुस्ताद ने कैटरीना को कहा था कि उन्हें टेबल के ऊपर बैठकर और गुलशन की कॉलर पकड़कर किस करना है। कहा जाता है कि ये सुनने के बाद गुलशन शॉक्ड रह गए थे। क्योंकि उन्होंने ऐसे प्रैक्टिस नहीं की थी। हालांकि, सीन काफी आसानी से शूट हो गया था।

510

बात उनकी लाइफ की करें तो फिल्मों के लाखों रुपए फीस लेने वाले गुलशन ग्रोवर की जिंदगी एक वक्त ऐसा भा आया था जब उनके पास स्कूल की फीस तक भरने के लिए पैसा नहीं होते थे। 

610

कम ही लोग जानते हैं कि गुलशन अपने स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर कपड़े धोने का पाउडर बेचा करते थे। लंबे समय तक मशक्कत करने के बाद वे स्कूल की पढ़ाई पूरी कर पाए। 

710

गुलशन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। अपने सपनों को करने के लिए वे मुंबई आ गए। और यहां उन्होंने एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और अदाकारी की बारीकियों सीखी। उन्होंने शुरुआती दौर में थिएटर्स में काम किया।

810

बता दें कि सुनील दत्त ने एक बार उन्हें मंच पर देखा था। उन्हें उनका काम इतना पसंद आया था कि उन्होंने गुलशन को फिल्म रॉकी में रोल ऑफर कर दिया था। फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। 

910

आपको बता दें कि डायरेक्टर सुभाष घई ने गुलशन ग्रोवर को बैड मैन बनाया। सुभाष घई राम लखन बना रहे थे और इस फिल्म में एक खास रोल के लिए ग्रोवर को चुना था। इस फिल्म में उनके डायलॉग बैडमैन! आई एम ए बैडमैन ने उन्हें पॉपुलर बना दिया।

1010

गुलशन ग्रोवर ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का ही किरदार निभाया। फिल्म आई एम कलाम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी में भी विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- पहले दिखाई ब्रा फिर खोला पैंट का बटन और अब उर्फी जावेद ने क्यों पहने ऐसे कपड़े, खुद बताई इसके पीछे की वजह

ये भी पढ़े- बचपन में गोलू-मोलू और बेहद क्यूट थी करीना कपूर, ऐसे बदला लुक, बॉलीवुड में इस ट्रेंड को लाकर मचाया हंगामा

ये भी पढ़े- क्या आप जानते हैं क्या था करीना कपूर का असली नाम, जो दादा राज कपूर ने रखा था- 2 लोगों की वजह से बदलना पड़ा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories