मुंबई. टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर रहे हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। यह खुशखबरी उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए कुछ दिन पहले दी थी। इन फोटोज में गीता के साथ हरभजन सिंह और उनकी बेटी हिनाया भी नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए गीता ने कैप्शन में बताया है कि उनका दूसरा बेबी इसी साल जुलाई, 2021 में होगा। वहीं, हाल ही में गीता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की है, जिसमें वह बेबी बंप के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
37 साल की गीता की पोस्ट में देखा जा सकता है कि कैसे प्रेग्नेंसी में भी वे अपनी सेहत का ख्याल रख रही हैं। हरभजन और गीता की शादी को 6 साल हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी हिनाया भी है। गीता अक्सर अपनी बेटी की फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
210
एक इंटरव्यू में गीता ने बताया था कि जुलाई का महीना उनके लिए बेहद खास है क्योंकि हरभजन सिंह का बर्थडे 3 जुलाई को आता है। वहीं उनकी बेटी हिनाया का बर्थडे भी 27 जुलाई को आता है और अब नया मेहमान की भी जुलाई में आने की उम्मीद है।
310
गीता ने 2015 में हरभजन सिंह से शादी की। हरभजन सिंह और गीता की लवस्टोरी बेहद रोमांटिक है। दरअसल, हरभजन सिंह ने गीता को फिल्म 'द ट्रेन' के गाने 'वो अजनबी' में देखा था और देखते ही उन्हें दिल दे बैठे थे।
410
हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से पूछा कि क्या तुम इस पोस्टर वाली लड़की को जानते हो? इसके जवाब में युवराज ने कहा- नहीं। इसके बाद हरभजन ने युवराज से कहा कि अगर नहीं पता है तो पता लगाओ कि ये है कौन?
510
दरअसल, हरभजन जब एक क्रिकेट सीरीज के दौरान लंदन गए थे, तब उन्होंने गीता बसरा को गाने 'वो अजनबी' में देखा। इसे देखते ही उन्होंने अपने दोस्त युवराज सिंह से कहा कि मुझे इस लड़की से मिलना है। चूंकि हरभजन की पहले से ही बॉलीवुड में कई लोगों से जान-पहचान थी, इसलिए उन्हें गीता का नंबर तलाशने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
610
इसके बाद हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता का नंबर पता कर लिया और उन्हें मैसेज कर कॉफी पर इन्वाइट कर दिया। हालांकि तीन-चार दिनों तक गीता ने मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद गीता ने उन्हें मैसेज कर टी-20 वर्ल्डकप में अच्छा खेलने पर बधाई दी। मैसेज में बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद गीता और भज्जी की पहली मुलाकात 2007 में IPL के दौरान हुई।
710
भज्जी और गीता के प्यार के चर्चे तो पहले से थे, लेकिन 5.3 फीट लंबी इस ब्यूटी क्वीन और टर्बनेटर का अफेयर 2011 में परवान चढ़ा। इंडिया के नोएडा सर्किट में आयोजित पहले एफ-1 रेस के दौरान दोनों एक-दूसरे की बांहों में बांहें डाल घूमते नजर आए। इस कपल की यह मुलाकात काफी दिनों तक चर्चा में रही।
810
जब भी दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा जाता तो गीता तो 'गुड फ्रेंड' कहकर बात टाल देतीं, लेकिन भज्जी कुछ कहने की बजाय मुस्कुराते हुए बगले झांकने लगते थे। इसके बाद तो कई टीवी शो में भी भज्जी और गीता की जोड़ी गेस्ट के रूप में साथ नजर आई।
910
इसी बीच, जब दोनों का साथ दिखना बंद हो गया तो ब्रेकअप की अफवाह भी उड़ी, लेकिन यह सिर्फ अफवाह ही साबित हुई। दोनों ने फीफा वर्ल्ड कप-2014 के दौरान ट्रिप पर जाकर सभी को चौंका दिया। इस टूर पर वे दोनों ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले से भी मिले। इस दौरान की फोटो भी सोशल साइट पर शेयर की।
1010
दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत में ही एक वक्त ऐसा भी आया, जब गीता ने हरभजन से रिश्ता तोड़ने की बात कह दी थी। हरभजन गीता से शादी करना चाहते थे पर गीता उस वक्त तैयार नहीं थीं। गीता ने हरभजन से कोई दूसरी लड़की देखकर शादी कर लेने की सलाह तक दे दी थी। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर साथ ला दिया और अक्टूबर, 2015 में दोनों ने शादी कर ली।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।