परिवार से दूर UAE में बैठे हार्दिक को बर्थडे पर पत्नी नताशा ने दिया ये सरप्राइज, ऐसे मनाया जन्मदिन

Published : Oct 11, 2020, 08:18 AM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 12:25 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टानकोविक ने देर रात पति की गैरमौजूदगी में उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया और अलग अंदाज में उन्हें जन्मदिन विश किया। हार्दिक रविवार को 27 साल के हो गए। उनका जन्म 11 अक्टूबर, 1993 को सूरत में हुआ था। इस खास मौके पर वो पत्नी और बेटे के साथ नहीं मौजूद थे। 

PREV
16
परिवार से दूर UAE में बैठे हार्दिक को बर्थडे पर पत्नी नताशा ने दिया ये सरप्राइज, ऐसे मनाया जन्मदिन

ऐसे में हार्दिक की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा ने पति की गैरहाजिरी में उनका बर्थडे बेटे के साथ सेलिब्रेट किया। केक और बेटे के साथ हार्दिक की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। 

26

पति की फोटो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।' बता दें, हार्दिक इन दिनों यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं। इस वजह से वो परिवार से दूर हैं। 

36

हार्दिक पांड्या और नताशा ने 31 मई को शादी की थी और एक्ट्रेस ने 30 जुलाई को एक क्यूट से बेटे को जन्म दिया था। 

46

नताशा और हार्दिक की शादी को भले ही 4 महीने हो चुके हैं, लेकिन वो पति से एक पल भी दूर नहीं रह पाती हैं। वो हर दिन उन्हें याद करते हुए फोटोज शेयर करती हैं। 

56

हाल ही में दो महीने के हुए अपने बेटे अगस्त्य के साथ नताशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी। दुबई से हार्दिक भी दोनों को काफी मिस करते हैं। वो भी पत्नी और बेटे की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
 

66

बता दें कि नताशा मूल रूप से सर्बिया की हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'सत्याग्रह' से कदम रखा था। अभी वो मुंबई में सेटल हैं।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories