मुंबई. रंगों का त्योहार होली एक दिन बाद मनाया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से इस होली का रंग फीका ही रहेगा। दरअसल, इस घातक वायरस की वजह से सरकार द्वारा कई राज्यों में सार्वजनिक होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, कहीं जगहों पर ये आदेश दिए गए कि होली सभी अपने घर में और परिवार के साथ ही मनाए। होली बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब शौक से मनाते हैं। हर साल सेलेब्स अपने दोस्तों और फैमिली के साथ रंगों से खेलते हैं। सेलेब्स की होली खेलते हुए बीते कुछ सालों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bahtt) को होली खेलते देखा जा सकता है।
अभिषेक बच्चन की होली की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि अभिषेक पर रंग की खुमारी इतनी ज्यादा थी कि वो पत्नी ऐश्वर्या की गोद में लेट गए। अभिषेक को ऐसा करते देख देखने लायक था ऐश और आराध्या का चेहरा। पत्नी और बेटी का रिएक्शन देख अभिषेक भी हंसते नजर आए।
210
प्रियंका चोपड़ा ने फ्रेंड्स के साथ कुछ यूं मनाई थी होली।
310
सोनाक्षी सिन्हा का होली सेलिब्रेसन तो बच्चों के साथ होली के रंग में डूबी करिश्मा कपूर।
410
हेमा मालिनी बेटी ईशा देओल, दामाद भरत तख्तानी और नातिन राध्या के साथ।
510
होली पर वरुण धवन, आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन मस्ती के मूड में।
610
पत्नी गौरी खान के साथ रंगों की मस्ती में शाहरुख खान। शाहरुख की यह फोटो उन दिनों की है जब उन्होंने बॉलीवुड में शुरुआत की थी और आते ही कई हिट फिल्में दी थी।
710
अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और बेटी श्वेता बच्चन के साथ।
810
सनी लियोनी ने पति और बच्चों के साथ कुछ यूं मनाया था रंगों का त्योहार।
910
प्रिटी जिंटा, अतुल अग्निहोत्री, अर्पिता खान और सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ऐसे की थी होली पर धूम।
1010
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा होली पर फ्रेंड्स के साथ।