आज भी स्टार्स मिस करते Kareena Kapoor के दादा की वो होली पार्टी, खूब छलकते थे जाम, जमकर होता था हुड़दंग

Published : Mar 18, 2022, 10:18 AM IST

मुंबई. होली (Holi 2022) का त्योहार दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। यूं तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स हर त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं वहीं,  के लिए भी वे खास तैयारी करते है। एक-दूसरे को रंग लगाना और मौज-मस्ती करना उनके होली रूटीन में शामिल रहता है। वैसे, आपको बता दें कि  करीना कपूर (Kareena Kapoor) का दादा राज कपूर (Raj Kapoor) की होली पार्टी हमेशा से ही फेमस रही है। आज भी सेलेब्स उस पार्टी को मिस करते हैं। आपको बता दें कि होली सेलिब्रेशन का सिलसिला राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था और उनके बाद राज कपूर ने। ये बात और है कि राज कपूर के दुनिया को अलविदा कहने के बाद होली पार्टी बंद हो गई। ये पार्टी आरके स्टूडियो में होती थी और इस पार्टी में शामिल होना कोई भी मिस नहीं करता था। नीचे पढ़ें राज कपूर की होली पार्टी से जुड़ी कुछ खास बातें...

PREV
18
आज भी स्टार्स मिस करते Kareena Kapoor के दादा की वो होली पार्टी, खूब छलकते थे जाम, जमकर होता था हुड़दंग

राज कपूर हर होली के मौके पर अपने आरके स्टूडियो में होली पार्टी का आयोजन करते थे। वैसे, तो उनकी इस पार्टी में हुड़दंग मचाने इंडस्ट्री के सारे सेलेब्स शामिल होते थे। लेकिन एक स्टार था जो इस पार्टी से कोसो दूर रहता था। 

28

फिल्म इंडस्ट्री का हर शख्स राज कपूर की होली पार्टी का बेसब्री से इंतजार करता था। बॉलीवुड में जहां राज कपूर अपनी फिल्मों के लिए फेमस थे वहीं, वे होली पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए भी जाने जाते थे। 

38

बता दें कि राज कपूर की होली पार्टी में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार, शशि कपूर, सितारा देवी, ऋषि कपूर, प्रेमनाथ जैसे स्टार्स शामिल होते थे, लेकिन देव आनंद उनकी इस दूर ही रहते थे।

48

आप सोच रहे होंगे कि जब पूरी इंडस्ट्री इस होली पार्टी में शामिल होती थी तो देव आनंद क्यों नहीं, तो आपको बता दें कि देव साहब रंग पसंद नहीं थे। राज कपूर के अच्छे दोस्त होने के बावजूद वे इस पार्टी में सिर्फ रंगों से बचने के लिए शामिल नहीं होते थे।

58

कम ही लोग जानते हैं कि आरके स्टूडियो में होने वाली होली में गेस्ट का स्वागत रंग भरी बाल्टी डालकर किया जाता था और फिर उन्हें रंग-भरे पूल में डुबकी लगानी पड़ती थी। कहा तो यह भी जाता है कि अगर होली खेलने पहुंचा कोई शख्स रंगों से परहेज करता था तो उसे पूल में फेंक दिया जाता था। 

68

हालांकि, इस होली पार्टी में महिलाओं के साथ थोड़ा नर्मी से पेश आया जाता था। पूल में फेंकने की बजाए उनपर सिर्फ रंग ही डाला जाता था। 

78

आरके स्टूडियो में होने वाली इस होली पार्टी में जब सभी लोग पहुंच जाते थे उसके बाद नाचने, गाने और बजाने का दौरा शुरू होता था। हारमोनियम, मंजिरें और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया जाता था। राज कपूर खुद ही कोर्डियन लेकर बजाने लगते थे। 

88

आपको बता दें कि जब राज कपूर की होली पार्टी का न्योता जिसे भी मिलता था वो खुद को खुशकिस्मत समझता था। हर कोई इस पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक रहता था। 

 

ये भी पढ़ें
15 सालों में Holi पर रिलीज हुई ये फिल्में गिरी औंधे मुंह, संजय दत्त से अमिताभ बच्चन तक नहीं बचा पाए इज्जत

बॉलीवुड में पहली बार खेली गई थी 'रंगों' के बिना होली, जानें Holi का सिनेमा इतिहास

Holi 2022: रणबीर कपूर समेत ये सितारे रंगों से रहते हैं कोसों दूर, जानें पीछे की वजह

Khesari Lal Yadav और Sahar Afsa ने बेडरूम में किया हॉट डांस, वीडियो देखकर आ जाएगा पसीना

Holi 2022: श्वेता तिवारी ने कभी ऐसे खेली थी होली; मोनालिसा से आम्रपाली तक, भोजपुरी सेलेब्स की PHOTOS

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories